फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   congres Building hisar, Bhupendra singh hudda hisar, Hisar

‘कांग्रेसियों’ ने पूर्व सीएम हुड्डा को कांग्रेस भवन से किया ‘आउट’

Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 11 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
congres Building hisar, Bhupendra singh hudda hisar, Hisar
congres - फोटो : Bureau

सोमवार को कांग्रेस भवन में जुटे कुछ कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी फोटो को उतार दिया। बताया जा रहा है बाहर लाकर फोटो को तोड़ भी दिया गया। इससे पहले तंवर समर्थक कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम को पार्टी से बाहर निकालने का प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव भी पारित किया कि जब तक हुड्डा माफी नहीं मांगेंगे तब तक हिसार में उनका विरोध किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ता दीपावली भी नहीं मनाएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर हुए हमले के बाद जिला कांग्रेस भवन में तंवर समर्थक कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक की। कुछ समय पहले तंवर की ओर से नियुक्त की गई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अधिकतर पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए। मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली ने की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें 6 अक्तूबर को दिल्ली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर हुए हमले की निंदा की गई। कांग्रेस हाईकमान से मांग की गई कि इस पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के पीएसओ इस मामले में शामिल हैं। इस कारण पूर्व सीएम पर कार्यवाही की जाए। उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाए। जब तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा माफी नहीं मांगेेंगे व हाईकमान उनको बाहर का रास्ता नहीं दिखाएगा तब तक हिसार में उनका विरोध किया जाएगा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फैसला लिया कि वे इस बार दीपावली नहीं मनाएंगे।
विज्ञापन


हुड्डा के विरोध में नारेबाजी
कांग्रेस पदाधिकारियों की इस बैठक में कुछ लोगों ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विरोध में नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने इसके बाद कांग्रेस भवन मीटिंग कक्ष में लगी पूर्व सीएम की फोटो को उतार दिया और कांग्रेस कार्यालय से बाहर लाकर उसे तोड़ दिया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली की मौजूदगी में जब फोटो को हटाया जा रहा था तो किसी ने ऐसा होने से रोकने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस मौके पर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह सोहेल, प्रदेश महासचिव पीडी चौधरी, प्रदेश सचिव कुलदीप चौधरी, प्रदेश सचिव रामफल सिंह कमांडो, प्रदेश संगठन सचिव भीम सिंह महेेशवाल, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर, आदमपुर से प्रत्याशी रहे सतेंद्र सिंह, आईटी सेल के उपाध्यक्ष नवदीप गोदारा, एससी सेल के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र गहलोत, आईटी सेल के अध्यक्ष राजेश श्योकंद, महिला विंग अध्यक्ष बिमला शर्मा, प्रधान रघुवीर सिंह खेदड़, सुरेंद्र जांगड़ा, जेपी ज्याणी, कैलाश जांगड़ा, जगदीश ज्याणी, बलवान सिंह जांगड़ा, विकास टाक, उकलाना के पूर्व चेयरमैन संदीप इंदौरा सहित अन्य उपस्थित थे।

बुधवार को फूंकेंगे पुतला
इस मौके पर अशोक तंवर समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का पुतला फूंकने का प्रोग्राम भी तय किया है। बुधवार को दस बजे कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में जुटेंगे, जिसमें पूर्व सीएम का पुतला फूंककर विरोध जताएंगे।


सैलजा, कुलदीप बिश्नोई समर्थकों की दूरी
सोमवार को कांग्रेस भवन में हुई बैठक से कुमारी सैलजा, विधायक कुलदीप बिश्नोई, रणदीप सुरजेवाला के समर्थक मौजूद नहीं थे। मीटिंग में अधिकतर अशोक तंवर समर्थक ही थे। मीटिंग में शामिल रहे कुलबीर सोहेल को किरण चौधरी के समर्थकों में गिना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed