फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Conference of officials of Haryana Pradesh Congress Committee

अपराध और बेरोजगार में ही हरियाणा नंबर एक : बजरंग गर्ग

Sat, 02 Mar 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 02 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Conference of officials of Haryana Pradesh Congress Committee
चरखी दादरी। शहर की रासीवासिया धर्मशाला में शुक्रवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता कमेटी के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने की।
विज्ञापन

सम्मेलन में प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा अपराध के मामले में अव्वल है। सरकार अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। दूसरी ओर हरियाणा बेरोजगारी में भी पहले स्थान पर है। वर्तमान सरकार में उच्च शिक्षा प्राप्त युवा चपरासी की नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, जबकि हरियाणा में 2.7 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में धड़ल्ले से नशे का व्यापार फल फूल रहा है और अपराध भी प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार से किसान, कर्मचारी, मजदूर, व्यापारी व हर वर्ग का नागरिक दुखी है। भाजपा ने देश व प्रदेश में नए टैक्स लगाकर और उनमें बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाया है। हरियाणा पर कर्ज पहले केवल 70 हजार करोड़ रुपये था, लेकिन इस सरकार ने हरियाणा की जनता पर 4,51,368 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हरियाणा में कांग्रेस की की पूर्व संचालित योजनाओं को दोबारा लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में ये रहे मौजूद
सम्मेलन में प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनीषा सांगवान, पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, पूर्व विधायक रघवीर छिल्लर, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी, अनिल धनखड़, हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन कार्यकारी अध्यक्ष नितिन जांघू, दादरी अनाज मंडी प्रधान रामकुमार रिटोलिया, पवन बुवानीवाला, राजू मान व नीटू चरखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed