फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Condition imposed on experience of maintenance of 60 acres park, there is no such park in the state

60 एकड़ पार्क के रखरखाव के अनुभव की लगाई शर्त, प्रदेश में ऐसा कोई पार्क ही नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Condition imposed on experience of maintenance of 60 acres park, there is no such park in the state
हिसार। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की एक शर्त टाउन पार्क के रखरखाव के टेंडर में बाधा बन गई है। टेंडर की शर्तों के निर्धारण को लेकर गठित कमेटी ने 60 एकड़ के पार्क के रखरखाव के अनुभव की शर्त लगा दी। वहीं अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में 60 एकड़ में कोई पार्क ही नहीं है। नया टेंडर न लगने के कारण अधिकारियों ने पुराने टेंडर को ही आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग की तरफ से शहर के टाउन पार्क के रखरखाव को लेकर अधिकारियों ने टेंडर लगाया था। टेंडर लगाने को लेकर शर्तें एसई की तरफ से निर्धारित की गईं थीं। इस दौरान तीन एजेंसियों ने आवेदन किया था। मगर टेक्निकल बिड में तीन में दो एजेंसियों की बिड को शर्तें पूरी न करने के कारण रद्द कर दिया गया। फाइनेंशियल बिड में एक ही एजेंसी के रहने के कारण टेंडर को ही रद्द करना पड़ा था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा से टेंडर लगाया था। यह टेंडर 25 जनवरी को खोला जाना था, लेकिन उसी दिन चीफ इंजीनियर ने पत्र जारी कर टेंडर खोलने पर रोक लगा दी थी। चीफ इंजीनियर ने टेंडर की शर्तें निर्धारित करने को एक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में सर्कल रोहतक, गुरुग्राम व पंचकूला से एक-एक एक्सईएन को शामिल किया था। इस कमेटी को टेंडर की शर्तें तय कर अपनी रिपोर्ट चीफ इंजीनियर को देनी थी। इन शर्तों के आधार पर ही नया टेंडर लगाया जाना था।
विज्ञापन

इन कार्यों के किए थे टेंडर
कार्य लागत
हिसार के टाउन पार्क में होर्टिकल्चर कार्यों की देखरेख 9.93 लाख रुपये
सेक्टर-13 स्थित एचएसीवी कार्यालय के लिए ट्री गार्ड 36 हजार रुपये
भिवानी के बंसीलाल पार्क में होर्टिकल्चर कार्यों की देखरेख 4.32 लाख रुपये
सिरसा के सेक्टर 19पी-1 में होर्ट्रिकल्चर कार्यों की देखरेख 2 लाख रुपये
चौकीदारों के पुराने टेंडर को ही आगे बढ़ाया
पार्क की रखवाली के लिए तैनात चौकीदार के भी पुराने टेंडर को ही आगे कुछ समय के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि चौकीदार के टेंडर की समय सीमा पूरा हो चुकी थी और नया टेंडर भी नहीं हो पा रहा था, जिस कारण टाउन पार्क पर कोई चौकीदार तैनात नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2001 में बना था पार्क
एचएसवीपी ने यह पार्क वर्ष 2001 में बनाया था। इसे तैयार करने में करीब तीन साल का समय लगा था। यह पार्क 11 एकड़ जमीन पर बना हुआ है। सुबह-शाम इस पार्क में सैंकड़ों की संख्या में लोग सैर के लिए आते हैं।

कमेटी ने टेंडर की शर्तों में एक ऐसी शर्त जोड़ दी है, जो कोई एजेंसी पूरी ही नहीं कर सकती। कमेटी ने 60 एकड़ में बने पार्क के रखरखाव के अनुभव की शर्त लगाई है, जबकि प्रदेश में ऐसा कोई पार्क ही नहीं है। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed