{"_id":"634a5cb4868d3d3f7263d4a1","slug":"complaint-sent-to-chief-election-commissioner-against-bjp-candidate-bhavya-bishnoi-in-adampur-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adampur By-Poll: भव्य बिश्नोई के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत, शपथ पत्र में तथ्य छिपाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Adampur By-Poll: भव्य बिश्नोई के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत, शपथ पत्र में तथ्य छिपाने का आरोप
Sat, 15 Oct 2022 12:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:39 PM IST
सार
शिकायत में कहा गया है कि भव्य बिश्नोई ने अपने नामांकन में खुद के खिलाफ केवल एक मुकदमा दर्ज बताया है। उनके खिलाफ फौजदारी के चार मुकदमे दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में चल रहे हैं।
विज्ञापन
भव्य बिश्नोई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आदमपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत भेजी गई है। एडवोकेट राजेश जाखड़ ने भव्य बिश्नोई पर केस संबंधी तथ्य छिपाने पर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
एडवोकेट राजेश जाखड़ ने इस शिकायत की प्रति आदमपुर निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी है। शिकायत में उन्होंने कहा कि भव्य बिश्नोई ने अपने नामांकन में खुद के खिलाफ केवल एक मुकदमा दर्ज बताया है। उनके खिलाफ फौजदारी के चार मुकदमे दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में चल रहे हैं। इन चारों केस में 13 दिसंबर 2022 को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
इन केस के सीएनअर नंबर भी राजेश जाखड़ ने उपलब्ध कराए हैं। ईकोर्ट डाट जीओवी डाट इन पर इन केस को देखा जा सकता है। इन सभी केस में सात साल की सजा हो सकती है। गलत सूचना देकर तथ्य छिपाने के कारण भव्य बिश्नोई का नामांकन रद्द किया जाए।
विज्ञापन