फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   complain of fraud in GJU for typing test

गुजवि : युवती से कर्मचारी की बहन का टाइपिंग टेस्ट दिलवाने के लिए की जबरदस्ती

Sat, 20 Feb 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
complain of fraud in GJU for typing  test
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एक कच्चे कर्मचारी द्वारा अपनी बहन का टाइपिंग टेस्ट दिलवाने के लिए एक अन्य महिला कर्मचारी पर दबाव बनाया था। हालांकि परीक्षा केंद्र पर सख्ती के कारण वह परीक्षा नहीं दे पाई। मानसिक रूप से परेशान महिला कर्मी ने अब कुलपति को शिकायत दी है। हालांकि कुलपति ने मामले की भनक लगने के बाद पहले ही मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी थी। अब महिला स्वयं सामने आई है।
विज्ञापन

महिला कर्मी ने शिकायत में बताया कि वह प्रिंटिंग विभाग में अनुबंध के आधार पर क्लर्क पद पर कार्यरत है। 12 फरवरी को सुबह विभाग के शिक्षक विकास जांगड़ा उनके पास आए और कहा कि क्लर्क का टाइपिंग टेस्ट हो रहा है और तुम्हें कुछ समय के लिए वहां काम करना है। उसने कहा कि कोई लिखित आदेश तो नहीं आए, तो वह कैसे जाए। इस बीच कर्मचारी संदीप गर्ग वहां आए और दोनों ने उसे कार्यालय से बाहर बुला लिया। उससे कहा गया कि आदेश बाद में मिल जाएंगे, आपकी ड्यूटी वहां लगा दी गई है। बतौर कर्मचारी वह उन पर विश्वास करके वहां चली गई।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड दिया और कहा कि मेरी बहन का टेस्ट देना है -
महिला ने शिकायत में बताया कि वह कंप्यूटर सेंटर पहुंची तो लंबी लाइन लगी थी। कर्मचारी और शिक्षक दोनों ने एडमिट कार्ड उसे पकड़ाते हुए कहा कि यह संदीप गर्ग की बहन का एडमिट कार्ड है और उसकी जगह तुम्हें परीक्षा देनी है। इस पर महिला ने मना कर दिया तो उसकी बात अनसुना करते हुए कहा कि मोबाइल हमें दे दो और कुछ समय के लिए बाथरूम में चली जाओ। वर्ना यहां झगड़ा हो जाएगा। वह अंदर गई तो दोनों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता कुलपति के ओएसडी हैं.. कहकर एक घंटा बाथरूम में रखा बंद
महिला ने बताया कि बाथरूम में उसे एक घंटे तक बंद रखा गया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई। बाहर निकलने पर उसने फिर मना किया तो कहा कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो जाएगी और नौकरी से भी जाएगी। विकास जांगड़ा ने धमकी देकर कहा कि उसके पिता कुुलपति के ओएसडी हैं और जो वे चाहेंगे वैसा ही होगा। युवती ने कहा कि इसके बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई और उसके पिता के साथ रात को ही इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा।

जांच कमेटी बना दी है
परीक्षा के दौरान पूरी एहतियात बरती गई थी। यही कारण रहा कि हमारे अधिकारियों ने मामले को भांप लिया और लड़की पेपर नहीं दे पाई। उसी दिन कंप्यूटर सेंटर के निदेशक ने मुझे शिकायत की थी। छात्रा की शिकायत से पहले ही हमने मामले की जांच के लिए कमेटी बना दी थी और जिस कर्मचारी का जिक्र आ रहा है, उसका तबादला कर दिया था। सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी के आधार पर पूरी जांच होगी और दोषी पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed