फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Commonwealth Games: Applause on every goal, Sirsa-Hisar hopes for medals from daughters

कॉमनवेल्थ गेम्स: हर गोल पर बजी तालियां, हिसार को बेटियों से मेडल की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Commonwealth Games: Applause on every goal, Sirsa-Hisar hopes for medals from daughters
हिसार। बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम में हिसार की पुलिस लाइन की रहने वाली उदिता, सोनिका और कैमरी की रहने वाली शर्मिला देवी दमखम दिखा रही है। अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच 5 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
विज्ञापन

बुधवार को हुए मैच में भारतीय टीम ने कनाडा को 3-2 हराकर जीत हासिल की। भारतीय टीम मे दमखम दिखा रही हिसार की बेटी उदिता, सोनिका और शर्मिला देवी के परिवार के सदस्यों मैच देखा। भारतीय टीम के गोल करने पर तालियां बजाई। मैच शुरू होने से पोना घंटा पहले ही परिवार के सदस्य एलईडी के आगे बैठ गए और बेटियों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बेटियां एलईडी स्क्रीन पर दिखी तो परिवार के सदस्यों ने बेस्ट ऑफ लक कहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हिसार से उदिता और सोनिका ने साई में सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक और शर्मिला देवी ने कोच राजेंद्र सिहाग से प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। वहीं सिरसा के जोधका की रहने वाली कप्तान सविता पूनिया ने भी अपने खेल करियर की शुरूआत हिसार के साई सेंटर से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चार में से तीन मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अभी तक 4 में से 3 मैच मे जीत हासिल की हैं। पहले मैच में भारतीय टीम ने घाना को 5-0 से, दूसरे मैच में वेल्स को 3-1 से हराया था। वही तीसरा मैच भारतीय टीम इंग्लैंड से हार गई थी। मगर चौथे मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश लिया।----------

भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम में शामिल सभी बेटियां अच्छा खेली। अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ेगी।
- आजाद मलिक, सीनियर हॉकी कोच
-----------
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बेटियों ने काफी मेहनत की थी। बेटियों की मेहनत रंग ला रही है। सेमीफाइनल मैच भी बेटियां अच्छा खेलेगी।
गीता देवी, उदिता की माता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed