फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Committee formed to save the library, will meet the deputy commissioner tomorrow, protest against shifting the district library continues.

Fatehabad News: पुस्तकालय बचाने के लिए कमेटी गठित, कल उपायुक्त से मिलेगी, जिला पुस्तकालय शिफ्ट करने का विरोध जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Committee formed to save the library, will meet the deputy commissioner tomorrow, protest against shifting the district library continues.
फतेहाबाद में जिला पुस्तकालय की ​शिफ्टिंग के विरोध में बैठक करते लोग। 
फतेहाबाद। जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड परिसर में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में रविवार को पटवार भवन में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की बैठक हुई। बैठक में ‘लाइब्रेरी बचाओ अभियान’ के तहत कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

कमेटी में पार्षद मोहन लाल नारंग, साहित्यकार डॉ. लोक सेतिया, जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, कर्मचारी नेता राजपाल मित्ताथल, एडवोकेट सुशील बिश्नोई को शामिल किया गया है। बैठक में कमेटी सदस्यों ने निर्णय लिया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक का संचालन नागरिक मंच के संयोजक राजीव सेतिया ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन का रवैया पुस्तकालय के सदस्यों और शहरवासियों के प्रति असंवेदनशील है। हरदीप सिंह ने कहा कि नया बस स्टैंड पुस्तकालय के लिए सुरक्षा, परिवहन और ध्वनि प्रदूषण के लिहाज से उपयुक्त नहीं है। वहां स्ट्रीट लाइट तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 14 वर्षों से शहर के बीचोबीच पुस्तकालय भवन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इसके लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित नहीं किया गया। कमेटी ने जिला प्रशासन से अपील की है कि पुस्तकालय को किसी शोरगुल वाले स्थान पर स्थानांतरित करने के बजाय शहर के केंद्र में विकसित किया जाए।
शहर से पांच किमी. दूर और रात को अंधेरे में होगी परेशानी : नया बस स्टैंड शहर से पांच किलोमीटर दूर है। ऐसे में वहां जिला पुस्तकालय स्थानांतरित किया गया तो रात के समय में लड़कियों को जाने में परेशानी होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिक जो रोजाना पुस्तकालय में अखबार व अन्य साहित्य पढ़ने आते थे। जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड भवन के दूसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जा रहा है, ऐसे में बुजुर्गों को परेशानी होगी। बैठक में वीरपाल कौर, विनोद कक्कड़, जतिन शर्मा, डॉ. राज बहादुर, विजय सहारण, राजेश भारत, शहनवाज एडवोकेट, सुमन, राजकुमार आदि रहे।
जिला पुस्तकालय को नए बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नया बस स्टैंड शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर होने है। ऐसे में पाठकों को रोजाना 40 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ेंगे। - संजय, युवा।

::::::
जिला पुस्तकालय नए बस स्टैंड परिसर में शिफ्ट हुआ तो पढ़ाई प्रभावित होगी। इसका लगातार विरोध जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। ऐसे में शहर के पटवार भवन शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक गई है। - प्रिया, युवा।

-----
प्रशासन को जल्द से जल्द से पुस्तकालय की जगह को निर्धारित किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं का कीमती समय बर्बाद न हो। इसको लेकर जिला उपायुक्त से मिलेंगे। - रोहित, युवा।
---
लाइब्रेरी बचाओ अभियान के तहत रविवार को पटवार भवन में बैठक की गई है। वहीं सोमवार को पुस्तकालय के लिए उपायुक्त से मिलेंगे। - राजकुमार, युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed