फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   College management committee member's son arrested

Hisar News: छात्रा की आत्महत्या मामले में कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य का बेटा गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 02 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
College management committee member's son arrested
भिवानी। लोहारू के फरटिया भीमा निवासी छात्रा के आत्महत्या मामले में एसआईटी ने कॉलेज प्रबंधन सदस्य के बेटे राहुल (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने छात्रा के आत्महत्या किए जाने से कुछ क्षण पहले भी फोन कर परेशान किया था। पिछले करीब तीन महीने से आरोपी लड़की के संपर्क में था। फिलहाल पुलिस मृत छात्रा के फोन की भी विस्तृत जांच कराएगी। साथ ही आरोपी के फोन की भी जांच होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने फरटिया भीमा निवासी छात्रा की आत्महत्या मामले में जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी तोशाम उपपुलिस अधीक्षक दलीप कुमार की अध्यक्षता में गठित की गई थी। बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय पर एसआईटी की जांच कर रहे उप पुलिस अधीक्षक तोशाम दलीप कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी राहुल व छात्रा करीब तीन महीने से संपर्क में थे।
विज्ञापन

पुलिस ने कॉलेज से मृत छात्रा से संबंधित रिकार्ड भी कब्जे में लिया है। तोशाम उपपुलिस अधीक्षक दलीप कुमार ने यह भी बताया कि जिस दिन छात्रा ने आत्महत्या की थी, उससे कुछ देर पहले तक आरोपी युवक का लड़की के पास फोन आया था। छात्रा की आत्महत्या मामले में पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। इसमें लड़की के फोन की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिसके बाद नए तथ्य सामने आ सकते हैं। आरोपी युवक के फोन की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी राहुल कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य का है बेटा
फरटिया भीमा निवासी छात्रा की आत्महत्या मामले में आरोपी राहुल गांव सिंघानी स्थित शारदा कॉलेज के प्रबंधन कमेटी के सदस्य हनुमान का बेटा है। श्यामकलां निवासी राहुल की पुलिस की प्रारंभिक जांच में छात्रा की मौत से तीन माह पहले तक फोन पर लगातार बातचीत होने का पुख्ता तथ्य हाथ लगे हैं। इसी के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को छात्रा को परेशान किए जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पर पहले से ही साइबर क्राइम के तीन केस दर्ज
श्यामकलां निवासी आरोपी राहुल पर पुलिस में साइबर क्राइम के तीन केस दर्ज हैं। डीएसपी दलीप ने बताया कि राहुल पर हैदराबाद व चरखी दादरी जिले के बहरोड सहित तीन जगह साइबर अपराध के केस दर्ज हैं, जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस इस मामले में आरोपी की भूमिका को उजागर कर चुकी है।

ये था मामला

लोहारू पुलिस को 25 दिसंबर की रात दो बजे लड़की के परिजनों ने सूचना दी थी, जिसमें छात्रा द्वारा घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद, 27 दिसंबर को छात्रा के पिता ने लोहारू पुलिस में शिकायत दी। आरोप है कि बेटी को पेपर न देने के लिए प्रताड़ित किया जाता था। कॉलेज संचालक हनुमान, निवासी श्याम कलां व उसके बेटे राहुल, पुत्री व महाविद्यालय की प्राचार्य पर उनकी बेटी को प्रताड़ित करने व फीस के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में लोहारू पुलिस थाना में 27 दिसंबर को संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। एसआईटी ने बुधवार को छात्रा आत्महत्या मामले में श्यामकलां निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed