फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM's Flying Squad Raids Cambridge School Over Irregularities in 'Chirag' Scheme

Hisar News: चिराग योजना में गड़बड़ी पर कैंब्रिज स्कूल में सीएम उड़नदस्ते का छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
CM's Flying Squad Raids Cambridge School Over Irregularities in 'Chirag' Scheme
हिसार। भिवानी रोहिल्ला स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में चिराग योजना के तहत दाखिल बच्चों से संबंधित अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। जांच के दौरान स्कूल रिकॉर्ड में कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल पहुंची और रिकॉर्ड, फीस रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच में सामने आया कि वर्ष 2025-26 में चिराग योजना के तहत नर्सरी में दाखिल किए गए कुणाल नामक विद्यार्थी को स्कूल रिकॉर्ड में 134-ए योजना के तहत दर्शाया गया था। टीम ने इसे गंभीर अनियमितता माना।
विज्ञापन

जांच में यह भी पाया गया कि स्कूल प्रबंधन ने चिराग योजना के विद्यार्थियों के अभिभावकों से ट्रांसपोर्ट समेत अन्य मदों में राशि ली जबकि योजना के तहत ट्यूशन फीस लेने पर रोक है। कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल अजय कुमार, पीजीटी विनीता, एसआई कृष्ण, एएसआई सुरेंद्र और एचसी जितेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिभावकों ने लगाए भेदभाव के आरोप
निरीक्षण के दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि चिराग योजना के तहत दाखिल बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। बच्चों की नोटबुक में नियमित होमवर्क नहीं दिया गया और कॉपियों की सही ढंग से जांच भी नहीं की गई। टीम ने इन अनियमितताओं को आरटीई एक्ट के उल्लंघन की श्रेणी में माना।

स्कूल के संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर निरीक्षण किया गया। जांच में योजना से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
- सुनैना, इंचार्ज, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, हिसार रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed