फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CMO will check the facilities in civil hospital, MLA will inspect

Hisar News: नागरिक अस्पताल में सुविधाएं जांचेंगी सीएमओ, विधायक करेंगे निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
CMO will check the facilities in civil hospital, MLA will inspect
हांसी। नागरिक अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अब शहर भर में चर्चा होने लगी है। सत्तारूढ़ पार्टी सहित विपक्षी पार्टी के राजनेता भी चाहते हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विधायक व सीएमओ व्यवस्थाएं जांचने के लिए जाएंगे। वहीं शहरवासी भी चाहते हैं कि शहर हाईवे पर है तो यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों।
विज्ञापन

आमजन को नागरिक अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलें। अक्सर देखने में आता है कि यहां पर कई बड़े हादसे होते हैं तो तुरंत हिसार रेफर करना पड़ता है। कई बार जिंदगियों से हाथ धोना पड़ता है। अगर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी तो कई जिंदगियां बच सकती हैं। साथ ही आम लोगों को भी हिसार नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। नागरिक अस्पताल है तो डॉक्टर नहीं, डॉक्टर है तो दवा नहीं। मशीनें बिना ऑपरेटर के खराब हो रही हैं। प्रदेश में कहीं भी पूरे चिकित्सक नहीं है। यहां पर आंखों, दंत रोग के विशेषज्ञ हैं तो अन्य नहीं है। सरकार पहले डॉक्टर की नियुक्ति करे। सभी पदों को भरे। अस्पताल के एसएमओ लगातार निरीक्षण करे। व्यवस्थाएं बेहतर होंगी तो आम आदमी को फायदा होगा। आयुष्मान कार्ड धारकों के साथ निजी अस्पतालों में ठगी हो रही है। -
अत्तर सिंह सैनी, पूर्व बिजली एवं सिंचाई मंत्री, हरियाणा सरकार।
---------------------------------------


नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से आम आदमी को परेशानी रहती है। सरकार को चाहिए की नागरिक अस्पताल को ट्रामा सेंटर बना दें। क्योंकि इससे बड़ा अस्पताल आसपास नहीं है। इससे हिसार के जिला अस्पताल में लोड कम होगा। शहर हाईवे पर है तो अक्सर हादसे होते हैं। गंभीर मरीजों को हिसार भेजना पड़ता है। इस दौरान कई मरीज दम भी तोड़ देते हैं। यहां पर बेहतर सुविधाएं होंगी तो हिसार नहीं जाना पड़ेगा। आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी फायदा मिलेगा। -

राहुल मक्कड़, हलका अध्यक्ष, जजपा


----------------------------------
नागरिक अस्पताल को लेकर मेरे समक्ष आजतक यह समस्याएं नहीं रखी गई। जल्दी अस्पताल में जाकर निरीक्षण करूंगा और वहां चिकित्सकों से बात करूंगा। उसके बाद इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करूंगा। - विनोद भयाना, विधायक हांसी।

------------------------------------------------
नागरिक अस्पताल में समस्याओं के बारे में पता चल रहा है। मैं जल्दी ही निरीक्षण करने आउंगी। वहां आकर इन समस्याओं को देखूंगी। फिर उसके बाद आगामी कार्रवाई करुंगी। - डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed