{"_id":"6a67a5e0b066347bdc0d17c5","slug":"cm-went-flying-to-check-the-reality-of-development-work-quality-samples-taken-from-the-road-hisar-news-c-21-hsr1005-918897-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: विकास कार्यों की गुणवत्ता की हकीकत परखने पहुंची सीएम फ्लाइंग, सड़क से भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: विकास कार्यों की गुणवत्ता की हकीकत परखने पहुंची सीएम फ्लाइंग, सड़क से भरे सैंपल
Tue, 28 Jul 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बरवाला में सड़क से गुणवत्ता के सैंपल लेने के लिए खोदाई करवाती सीएम फ्लाइंग टीम।
बरवाला। नगर परिषद के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठ रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम सोमवार को बरवाला पहुंची। टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कई जगहों से निर्माण सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
जांच टीम का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग प्रभारी सुनैना ने किया। टीम ने सड़कों, गलियों और अन्य विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बन रहे श्मशान घाट और सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्यों से भी सामग्री के नमूने लिए गए।
सीएम फ्लाइंग टीम नगर परिषद की ओर से पिछले वर्षों में करवाए गए विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों से जुड़े रिकॉर्ड, तकनीकी स्वीकृतियां, माप पुस्तिकाएं, भुगतान विवरण और अन्य दस्तावेज की जांच की।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार शहरवासियों की ओर से शिकायतें मिली थीं कि कुछ विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी और निम्न स्तर की सामग्री के इस्तेमाल की आशंका है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच शुरू की गई है।
अधिकारियों ने बताया कि निर्माण सामग्री के सैंपल और विभागीय रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। जांच में यदि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी, अनियमितता या वित्तीय गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और सरकारी धन के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई हो। जांच टीम में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के उपमंडल अधिकारी भरत सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र, जितेंद्र मौजूद रहे।