फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Saini Slams Congress in Hansi

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर बोला हमला: कहा- विपक्ष ने अपने राज में जमकर किए घोटाले, लोगों की जेब ही कर ली चोरी

Tue, 16 Dec 2025 06:45 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 06:45 PM IST
सार

सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मंच से संबोधन करते हुए कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटालों का जिक्र किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।   

विज्ञापन
CM Saini Slams Congress in Hansi
सीएम सैनी ने कांग्रेस पर बोला हमला - फोटो : ANI

विस्तार

सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के वोट चोरी मुद्दे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने घोटालों से लोगों की जेब ही चोरी कर ली। उन्होंने कहा कि 1948 में जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल में पहला सबसे बड़ा जीप घोटाला हुआ। एलआईसी का घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, कोयला घोटाला, टू जी घोटाला, नेशनल हेराल्ड घोटाला, वाड्रा डीएलएफ का घोटाला कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोगों के संवैधानिक हक का गला घोंटने का काम किया था।
विज्ञापन


हांसी में विकास रैली को संबोधित करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को तलाशने के लिए वोट चोरी का भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी खुद अपने पूरे राजनीतिक इतिहास में फर्जीवाड़े, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र की हत्या की प्रतीक रही है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोगों के संवैधानिक अधिकारों का गला घोंटा था। इस पार्टी ने हर चुनाव में किसी न किसी रूप में धांधली करने का इतिहास रचा है। कांग्रेस सरकारों के समय बूथ कैप्चरिंग, लाठी-डंडों से दबाव, शराब और पैसे बांटकर वोट खरीदना एक आम बात हुआ करती थी। कांग्रेस के समय रोहतक, भिवानी और फरीदाबाद में बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं में पकड़ी गई थी। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मतदाता सूची में गड़बड़ी करवाने के केस दर्ज हैं। कांग्रेस के लोगों की नकली पहचान पत्र बनवाकर वोट डलवाने की शिकायतें बार-बार आती रही।
विज्ञापन


एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश

एसआईआर को लेकर भी लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 1952,1957, 1961, 1965-66, 1983-84, 1987-89, 1992-93-95 ,2002-03 में एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण हुआ है। उस समय में अधिकतर विपक्ष की ही सरकारें देश में सत्ता में थीं। तब न तो लोकतंत्र खतरे में था, न संविधान पर संकट था और न ही चुनाव आयोग पर सवाल उठाए गए। 2025 में चुनाव आयोग ने एसआईआर का फैसला लिया तो अचानक लोकतंत्र खतरे में कैसे आ गया?
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos


कैप्टन अभिमन्यु बोले: भ्रष्टाचार का अपराध गोली से भी ज्यादा

प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद में राखीगढ़ी के अधूरे पड़े म्यूजिम तथा गांव खांडा खेड़ी में लुवास के केंद्र को लेकर नाराजगी जाहिर की। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 20 करोड़ से लुवास केंद्र पांच साल से बनकर तैयार होने के बाद शुरु क्यों नहीं हुआ? अधिकारियों से पूछना चाहिए कि यह पैसा लगने के बाद जनता के काम क्यों नहीं आ रहा। अपराध पर तो आपने काबू पा लिया लेकिन भ्रष्टाचार का अपराध हो रहा है। यह अपराध गोली से भी बड़ा अपराध है। आपने काफी हद तक इस पर काबू पा लिया है , भ्रष्टाचार पर अंतिम चोट मार देंगे तो जनता का भला हो जाएगा।

सीएम बोले भ्रष्टाचारियों पर होगी कार्रवाई 

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कितना भी बड़ा अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होगा तो उस पर एक मिनट में कार्रवाई होगी। तहसील से आने वाली भ्रष्टाचार की आवाजों को भी बंद किया है। हमने पेपरलेस, फेस रजिस्ट्री शुरू की है। हमने भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट की है। हमारी आंख हर एक विषय पर है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed