फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Saini Hisar Visit 42 farmers will be honored

कल सीएम सैनी का हिसार दौरा: कृषि मेले में करेंगे शिरकत, प्रदेश के 42 प्रगतिशील किसानों को करेंगे सम्मानित

Sat, 20 Sep 2025 05:23 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 05:23 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 21-22 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) में मुख्य अतिथि प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
CM Saini Hisar Visit 42 farmers will be honored
सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 21-22 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले दो दिवसीय कृषि मेला (रबी) में मुख्य अतिथि प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे। 21 जिलों से दो-दो प्रगतिशील किसानों को चुना गया है। मेले में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पीडब्लयूडी मंत्री रणबीर गंगवा, नलवा से विधायक रणधीर पनिहार भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने बताया कि मेला प्रबंधन के लिए 28 कमेटियों को कार्य सौंपे गए हैं। मेले में 300 में 200 स्टालें निजी क्षेत्र की कंपनियों की होंगी। 75 स्टालें एचएयू, लुवास, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग की होंगी। 25 स्टालें प्रगतिशील किसानों की ओर से लगाई जाएंगी। इन स्टालों में जैविक खेती, जहर मुक्त खेती, परंपरागत खेती, तकनीक एवं उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे। किसानों को उन्नत किस्मों के बीज किसानों को उपलब्ध करवाने के लिए काउंटर पर 21 सितंबर को सुबह 8 बजे बीजों की बिक्री आरंभ हो जाएगी। मेले में मिट्टी, सिंचाई जल और रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच कराने की भी किसानों को सुविधा प्रदान की जाएगी। मेले में दोनों दिन फसल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रत्येक जिले से दो किसान होंगे सम्मानित

गांव     जिला       किसान

बुटाना -करनाल-नीरज चौधरी

बलहेड़ा-करनाल-बिल्लों

ककराली-पलवल-रामबीर सिंह

स्यारौली-पलवल-भतेरी

भौरसैयदा-कुरुक्षेत्र-मलूक सिंह

बीड़-मठाणा-कुरुक्षेत्र-पूजा सैनी

जाजुका-नूंह-मदल लाल

संगेल-नूंह-हेमलता
ढाणी मघावली-फतेहाबाद -रमेश चौहान

बनमन्दोरी - फतेहाबाद देवकी
झज्जर- झज्जर--सुंदर सिंह

कासनी- झज्जर-किरण
हलदारी -अंबाला -शमशेर सैनी,

बलाना -अंबाला-- रेखा रानी
रावलवास खुर्द - हिसार - कृष्ण सिगड़

खांडा खेड़ी -हिसार नीरू,
आदमपूर - हिसार - दलीप सिंह

नागोकी -सिरसा - गुरदीप
ओढां - सिरसा - सर्वजीत कौर

बलियाली-भिवानी- अनूप
ढाणी जंगा-भिवानी- राजकुमारी,

सिवानी - भिवानी -निर्मला बादल
टपड़ापुर -यमुनानगर- जसवंत सैनी

पर्वालों- यमुनानगर -अनीता
भाली आनन्दपुर-रोहतक- जय भगवान सहारण

लाखन माजरा - रोहतक सुंदर देवी
हथवाला- पानीपत- नीरज त्यागी

पलड़ी -पानीपत --सुमन
खातोदड़ा- महेन्द्रगढ़- स्वर्ण सिंह

बवानिया महेंद्रगढ़- रेनू यादव
पोली-जींद-- संदीप

दोहला -जींद-- अमन
मसानी- रेवाड़ी- दयाचंद यादव

खिजुरी -रेवाड़ी-- कविता
सांच -कैथल -कुलवंत सिंह

रसीना-कैथल-- कैलाशो देवी
अलीपुर-फरीदाबाद- ताराचंद

भोपानी-फरीदाबाद- गीता
रावला- पंचकूला-- बख्शीवाला

सुनील कुमार पंचकूला-सुनील कुमार
मोरनी पंचकूला-- निर्मला देवी

मोई माजरी-सोनीपत- जोगेंद्र राणा
लहरारा -सोनीपत-- पूनम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed