फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM project hisar, land porblem hisar, Hisar

जमीन पर अटकी सीएम घोषणाओं के लिए मांगी लीज

Wed, 07 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 07 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
CM project hisar, land porblem hisar, Hisar
नगर निगम - फोटो : Bureau

सीएम की घोषणाओं को पूरा करने के लिए डीसी निखिल गजराज ने पशुपालन विभाग से तीन प्रोजेक्ट के लिए एक रुपया प्रति एकड़ के हिसाब से लीज पर जमीन मांगी है। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, पशु डेयरी तथा मल्टीलेवल पार्किंग के लिए जमीन हस्तांतरण के लिए लिखा है।

विज्ञापन

 सीएम मनोहरलाल 29 दिसंबर 2014 को पहली बार हिसार पहुंचे थे। उस दिन सीएम ने 9 बड़ी घोषणाएं की थी। जिसमें डेयरी शिफ्टिंग, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तथा मल्टीलेवल पार्किंग के प्रोजेक्ट जमीन न मिलने के कारण पेंडिंग में हैं। दो साल बाद भी इन घोषणाओं पर काम शुरू न होने से सीएम ने बीते सप्ताह हिसार में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग में नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद डीसी ने इन प्रोजेक्ट के लिए जमीन लीज पर उपलब्ध कराने के लिए लिखा है। इन जमीन को नगर निगम को लीज पर देने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद निगम को जमीन मिल सकेगी। पशुुपालन विभाग ने करीब 6 महीने पहले निगम को गो-अभयारण्य के लिए 50 एकड़ जमीन एक रुपया प्रति एकड़ के हिसाब से लीज पर दी थी।
विज्ञापन


डेयरी शिफ्टिंग के लिए चाहिए 50 एकड़
सीएम ने डेयरी को शहर के चारों ओर चार जोन में डेयरी शिफ्टिंग के लिए एलान किया था। दो साल में नगर निगम डेयरी शिफ्टिंग के लिए 25-25 एकड़ के चार जोन नहीं खोज सका। गांव भगाना में चिह्नित जमीन को रिजेक्ट किया जा चुका है। गांव देवां में जमीन चयनित जमीन को देने के लिए पंचायत ने इनकार कर दिया था। नगर निगम ने आखिर में पशुधन फार्म की 50 एकड़ जमीन को चिह्नित किया है। पशुधन फार्म की बगला रोड पर उपलब्ध इस जमीन के लिए 15 जनवरी 2016 को निगम की ओर से यह केस भेजा गया था। जिसमें पशुपालन महानिदेशक की ओर से अब तक फैसला लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टीलेवल पार्किंग
सीएम की ओर से सिटी थाना के सामने मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की घोषणा भी जमीन के कारण अटकी है। पहले सिटी थाना के पास राजकीय पशुधन फार्म की जिस जमीन को चिह्नित किया गया था वह पुरातत्व विभाग के प्रतिबंधित दायरे में हैं। जिसमें नया निर्माण नहीं किया जा सकता। बाद में नगर निगम की ओर से पीली कोठी की बजाए सिटी थाना के ठीक सामने खाली पड़ी पशुपालन विभाग की जमीन का चयन किया गया। यह जमीन भी पशुधन फार्म की दो एकड़, एक कनाल तथा 12 मरला जमीन को निगम एक रुपया प्रति एकड़ के हिसाब से लीज पर चाहता है। करीब साल भर पहले इसके लिए केस भेजा गया था।


सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
सीएम की घोषणा में शामिल सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए भी निगम को जमीन चाहिए। नगर निगम ने इसके लिए गांव ढंढूर के पास 32 एकड़ 4 कनाल दो मरला जमीन चिह्नित की है। निगम पशुपालन विभाग की इस जमीन को भी लीज पर चाहता है। निगम अधिकारियों ने कहा कि इस जमीन से निगम को किसी तरह की आय नहीं होनी है। शहर के विकास के लिए यह जमीन जरूरी है। स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाना जरूरी है। निगम की ओर से इस जमीन को एक रुपया प्रति एकड़ प्रति वर्ष के हिसाब से लीज पर देने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed