Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Nayab Singh Saini inaugurated office of mayor candidate Praveen Popli in Hisar

निगम चुनाव: हिसार में सीएम सैनी ने किया मेयर प्रत्याशी पोपली के कार्यालय का उद्घाटन, सावित्री जिंदल नहीं आईं

Sat, 15 Feb 2025 01:20 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 15 Feb 2025 01:20 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार में भाजपा ने मेयर चुनाव के लिए प्रवीण पोपली को टिकट दी है। शनिवार को प्रवीण पोपली के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे। 

विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini inaugurated office of mayor candidate Praveen Popli in Hisar
हिसार में मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सीएम नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हिसार में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी प्रवीण पोपली के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। सुशीला भवन में बनाए गए चुनाव कार्यालय के उद्घाटन मौके पर एक जनसभा भी आयोजित की गई। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमें एकजुट होकर कमल का फूल खिलाना है।

विज्ञापन


इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू सहित अन्य उपस्थित रहे। मेयर प्रत्याशी की प्रवीण पोपली ने कहा कि शहर की सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रयास करेंगे। मैं संगठन का सिपाही हूं। संगठन ने जब भी जो जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ उसे पूरा किया। अब अगर संगठन ने यह जिम्मेदारी दी तो यह मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए सम्मान की बात है। 
विज्ञापन




प्रवीण पोपली फिलहाल प्रदेश में नमो एप के सहसंयोजक का पद संभाल रहे थे। इससे पहले जिला महामंत्री रहे हैं। 54 वर्षीय प्रवीण पोपली बीएस तथा डिप्लोमा फार्मेसी की डिग्री रखते हैं। सेक्टर-14 निवासी प्रवीण पोपली संघ में प्रथम वर्ष दीक्षित हैं। वर्ष 2018 में हिसार में मेयर के चुनाव के ओवरऑल इंचार्ज थे। 2019 में लोकसभा चुनाव में चुनाव सह संयोजक की भूमिका है। इनके पिता राम स्वरूप पोपली भी संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। वह आपात काल में जेल भी गए थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भी रहे। बेटे अखिल अपना व्यापार करते हैं , छोटे बेटे निखिल पोपली आईआईटी खडगपुर में बीटेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट मिलने का कारण
हिसार में अग्रवाल समाज और पंजाबी समाज की सबसे अधिक वोट हैं। वर्ष 2019 में जब हिसार से भाजपा ने अग्रवाल समाज से डॉ. कमल गुप्ता को विधायक का टिकट दिया तो मेयर का टिकट पंजाबी समाज के गौतम सरदाना को दिया। इस बार भी हिसार से अग्रवाल समाज से आने वाली सावित्री जिंदल विधायक हैं। ऐसे में यह तय माना जा रहा था कि पंजाबी समाज को टिकट मिलेगी। निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में आए तो पार्टी से उनकी दूरियां बन गई। ऐसे में भाजपा के पास प्रवीण पोपली से बड़ा कोई पंजाबी चेहरा नहीं था। जातीय समीकरणों को साधने के लिए पंजाबी वोट को एकजुट कर अपने साथ लाने के लिए भाजपा ने टिकट दिया है।


पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाल की दूरी
भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय उद्घाटन से पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी ने दूरी बनाए रखी। बता दें कि पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल शकुंतला राजलीवाला या डीएन सैनी के लिए मेयर की टिकट चाहती थी। मेयर शकुंतला राजलीवाला ने कहा कि मेरी पूरी तैयारी थी। माता सावित्री जिंदल तथा परिवार दोनों ओर की चुनाव का आदेश था। शहर की सेवा करना चाहती थी। अब भाजपा ने टिकट का एलान किया है। क्या करेंगे अभी मेरे दिमाग में कुछ नहीं है। कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। मेरी कोई बात नहीं हुई। निर्दलीय लड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तय करेंगे। जिंदल परिवार की ओर से जगदीश जिंदल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed