विकास रैली में उठेगी मांग, आदमपुर बने सब डिवीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर रैली में भाजपा की ओर से 100 से अधिक मांग रखी जाएंगी। इसमें आदमपुर को सब डिविजन बनाने की मांग सबसे प्रमुख होगी। इसके अलावा आदमपुर में महिला कॉलेज व बालसमंद में सरकारी कॉलेज की मांग भी रखी जाएगी।
भाजपा की आदमपुर विधानसभा की 27 नवंबर रविवार को विकास रैली होगी, जिसमें सीएम मनोहरलाल मुख्य अतिथि होंगे। रैली संयोजक कर्ण सिंह राणौलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया ने पिछले एक सप्ताह में आदमपुर के सभी गांवों का दौरा कर गांव की डिमांड पूछी। इसमें आदमपुर विधानसभा की करीब 100 प्रमुख मांग सूची में ली गई हैं। आदमपुर को सब डिविजन बनाने की मांग सबसे प्रमुख होगी। इस एरिया के लोगों ने आदमपुर में महिला कॉलेज बनाने की मांग दी है। गांव बालसमंद में सरकारी महाविद्यालय बनाने के लिए मांग रखी गई है।
इसके अलावा गांव बालसमंद में बस अड्डे का निर्माण, आदमपुुर में बाईपास का निर्माण किए जाने की मांग है। सुंडावास, तेलनवाली, कुतियावाली, पीरावांली, चिकनवास में पशु अस्पताल बनाए जाने की डिमांड होगी। गांव ठसका से लांधडी तक सड़क, गांव बुडाक, खारा बरवाला, सारंगपुर, दुर्जनपुुर के पशु अस्पताल के नए भवन की मांग है। आदमपुर रेस्ट हाउस का पुनरोद्धार, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, स्कूलों के भवन का निर्माण, गांवों में पेयजल, गलियों के निर्माण की मांग हैं। करीब 150 से 200 करोड़ रुपये की मांग सीएम के सामने रखी जाएंगी।