फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CM Flying raid Rasgulla plant in Hansi, 25 kg khoya was destroyed, nine thousand kg rasgullas found ready

Hansi: सीएम फ्लाइंग ने रसगुल्ला प्लांट पर मारी रेड; 25 किलो खोया करवाया नष्ट, नौ हजार किलो रसगुल्ला तैयार मिला

Fri, 10 Nov 2023 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Nov 2023 12:46 PM IST
सार

हांसी में सीएम फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी की यहां पर काफी मात्रा में मिठाई तैयार की गई है। जिसमें मिलावट हो सकती है। शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की। एफएसओ डॉ योगेश कादयान ने वहां पर सैंपल भरे। रेड के दौरान वहां पर नौ हजार किलोग्राम रसगुल्ला, 15 किलो पनीर व खोया तैयार मिला।

विज्ञापन
CM Flying raid Rasgulla plant in Hansi, 25 kg khoya was destroyed, nine thousand kg rasgullas found ready
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी में सीएम फ्लाइंग ने हनुमान कॉलोनी स्थित एक रसगुल्ला प्लांट पर रेड की। इस दौरान वहां पर 25 किलोग्राम खराब खोए को नष्ट किया गया। प्लांट पर 9 हजार किलो रसगुल्ला तैयार मिला। जिसका सैंपल लिया गया। रेड खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर की गई। टीम ने चंदेला रसगुल्ला प्लांट व फूड कैटर्स पर रेड की।

विज्ञापन


टीम को सूचना मिली थी की यहां पर काफी मात्रा में मिठाई तैयार की गई है। जिसमें मिलावट हो सकती है। शिकायत के आधार पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की। एफएसओ डॉ योगेश कादयान ने वहां पर सैंपल भरे। रेड के दौरान वहां पर 9 हजार किलोग्राम रसगुल्ला, 15 किलो पनीर व खोया तैयार मिला। टीम ने जब खोए की जांच की तो वह खराब हालत में मिला। जिसे टीम द्वारा नष्ट करवा दिया गया। वहीं रसगुल्ला व पनीर के सैंपल लिए गए। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed