{"_id":"65f091f9c0cae64e3f0f46e9","slug":"clouds-of-doubt-over-elevated-road-project-due-to-break-of-bjp-jjp-alliance-hisar-news-c-21-hsr1005-340700-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने से एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर छाए संशय के बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने से एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर छाए संशय के बादल
विज्ञापन
हिसार। भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने से शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित फोरलेन एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर भी संशय के बादल छा गए हैं। चूंकि अब दुष्यंत चौटाला सरकार का हिस्सा नहीं हैं और यह उन्हीं का प्रोजेक्ट है। साथ ही धरातल पर अभी तक प्रोजेक्ट को लेकर कार्य भी शुरू नहीं हुआ है तो ऐसे में अब यह संशय बन गया है कि यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ेगा या नहीं।
बता दें कि दुष्यंत चाैटाला ने शहर को जाम से बचाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव बनाया था। इसके लिए करीब 723 करोड़ रुपये अनुमानित बजट बनाया गया था। इस प्रोजेक्ट को लोन लेकर पूरा करवाने की योजना था। तैयार की गई डीपीआर के मुताबिक करीब 8.5 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर जिंदल फैक्टरी से सेक्टर-14 तक बनाया जाना है। इसमें 7 एंट्री प्वाइंट व 7 एक्सिट प्वाइंट होंगे।
एयरपोर्ट से अगले माह उड़ान सेवा शुरू होने पर भी संकट
वहीं निर्माणाधीन एयरपोर्ट से भी अगले माह उड़ान सेवा शुरू होने पर भी संकट मंडराने लगा है। क्योंकि बीएंडआर व नागरिक उड्डयन दोनों विभाग ही उनके पास थे और वह इस प्रोजेक्ट में खासी रुचि भी ले रहे थे। जनवरी में एयरलाइंस कंपनी के साथ हुए समझौते के दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि एयरपोर्ट से अप्रैल में उड़ान सेवा शुरू की जाएगी।