Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Climate change has altered Haryana's agricultural geography, now the state is divided into four regions, HAU scientists received a copyright for the Haryana Agricultural Ecology Atlas.

Hisar News: जलवायु परिवर्तन से हरियाणा का बदला कृषि भूगोल, अब चार क्षेत्रों में बंटा प्रदेश, एचएयू के वैज्ञानिकों के हरियाणा कृषि पारिस्थितिकी एटलस को मिला कॉपीराइट

Sat, 14 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 14 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Climate change has altered Haryana's agricultural geography, now the state is divided into four regions, HAU scientists received a copyright for the Haryana Agricultural Ecology Atlas.
एचएयू के कुलपति के साथ टीम के सदस्य। 
हिसार। जलवायु परिवर्तन ने हरियाणा का कृषि भूगोल बदल दिया है। कभी तीन जलवायु क्षेत्रों में पहचाने जाने वाले प्रदेश में अब चार कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्र सामने आए हैं। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के वैज्ञानिकों ने इसका वैज्ञानिक अध्ययन कर हरियाणा कृषि पारिस्थितिकी एटलस तैयार किया है। इस एटलस को आधिकारिक रूप से कॉपीराइट मिला है।
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से तैयार एटलस का विमोचन कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 से 2022 के बीच प्रदेश के जलवायु क्षेत्रों में कई बदलाव दर्ज किए गए हैं। पहले हरियाणा में तीन जलवायु क्षेत्र माने जाते थे लेकिन नए अध्ययन में उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में नम उपार्द्र क्षेत्र भी सामने आया है। यह जलवायु परिवर्तन का संकेत है।
विज्ञापन

अध्ययन के अनुसार शुष्क क्षेत्र का दायरा घटा है, जबकि अर्धशुष्क क्षेत्र का विस्तार हुआ है। वर्ष 1988 में अर्धशुष्क क्षेत्र प्रदेश के 48.7 प्रतिशत हिस्से में था। वर्ष 2024 में यह बढ़कर 65 प्रतिशत हो गया। एटलस में हरियाणा को चार प्रमुख कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्रों में बांटा गया है। इनमें शुष्क, अर्धशुष्क, शुष्क उपार्द्र और नम उपार्द्र क्षेत्र शामिल हैं। इसमें तापमान, वर्षा, आर्द्रता, हवा और मिट्टी सहित विभिन्न मानकों का अध्ययन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटलस के अनुसार पानी पर निर्भर फसलों, नकदी फसलों और तिलहनों का क्षेत्र बढ़ा है। वहीं पारंपरिक वर्षा आधारित फसलों का रकबा घटा है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों की जलवायु और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार फसलों के चयन में मदद मिलेगी।
फसल चयन और जल प्रबंधन की बनेगी बेहतर योजना
कुलपति प्रो. कांबोज ने कहा कि बढ़ती आबादी की जरूरतें पूरी करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग जरूरी है। यह एटलस किसानों, वैज्ञानिकों और नीति निर्माताओं को फसल चयन, जल प्रबंधन और टिकाऊ खेती की योजना बनाने में मदद करेगा। इससे उपजाऊ भूमि का संरक्षण और कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।
अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि एटलस मौसम संबंधी आंकड़ों और खेती की जरूरतों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। वैज्ञानिक इसके आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों की जलवायु के अनुकूल फसल किस्मों और सिंचाई प्रबंधन की योजना बना सकेंगे। किसान भी अपने क्षेत्र के संसाधनों के अनुसार फसल चुनकर कम संसाधनों में बेहतर उत्पादन हासिल कर सकेंगे।

इन वैज्ञानिकों ने तैयार किया एटलस
टीम में डॉ. अनुराग, डॉ. रामनिवास, डॉ. एमएल खीचड़, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. चंद्रशेखर और डॉ. राजबीर गर्ग शामिल रहे। इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, मीडिया एडवाइजर डॉ. संदीप आर्य, डॉ. दिनेश तोमर, डॉ. योगेश जिंदल और डॉ. जितेंद्र भाटिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed