फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clerk posted in CAG asked for bike for himself, gold chain for mother and sister

कैग में तैनात क्लर्क ने खुद के लिए बाइक, मां-बहन के लिए मांगी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Clerk posted in CAG asked for bike for himself, gold chain for mother and sister
नारनौंद। गांव मिर्चपुर की बेटी ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में मिर्चपुर की पूनम ने बताया कि उसकी शादी गोहाना निवासी अमित से हुई थी। उसका पति नियंत्रक एवं महालेखा नियंत्रक (कैग) में क्लर्क के पद पर नौकरी करता है। आरोप है कि अमित खुद के लिए बाइक और अपनी मां व बहन के लिए सोने की चेन की डिमांड कर रहा है। इसके लिए ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। नारनौंद पुलिस ने आरोपी अमित व उसके परिवारजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूनम ने बताया कि उसकी शादी गोहाना निवासी अमित से 30 नवंबर 2020 को हुई थी। शादी के बाद उसकी सास सुशील दहेज के लिए ताने मारती है। कहती है मेरा बेटा सरकारी नौकरी करता है उसके बावजूद तेरे घरवालों ने खर्चा नहीं किया। ननद अन्नू भी सोने की चेन की मांग करती है। दहेज की मांग पूरी न होने पर अमित 25 फरवरी को उसे मायके छोड़ गया। समझौते के लिए पंचायत भी हो चुकी है। अब नारनौंद पुलिस ने अमित समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed