फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Class 10 student raped in Hisar

Hisar News: हिसार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Class 10 student raped in Hisar
हिसार। आजाद नगर थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि यह मामला 24 अक्टूबर 2025 का है। वह करीब 12:30 बजे दोपहर को विज्ञान की परीक्षा देकर अपने घर पर आई थी। जब वह घर पर अकेली थी तो उसी समय जंगजीत उर्फ जग्गू आया। छात्रा का आरोप है कि उसे अकेली देखकर आरोपी ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


छात्रा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी जंगजीत ने उसे दो-तीन थप्पड़ मारे। बाद में छात्रा ने मां को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद मां ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत देने के लिए कही। पुलिस प्रवक्ता विकास का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed