फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CJI Surya Kant will reach Hansi by helicopter on January 9.

Hisar News: 9 जनवरी को हेलीकॉप्टर से हांसी पहुंचेंगे सीजेआई सूर्यकांत

Wed, 07 Jan 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 07 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
CJI Surya Kant will reach Hansi by helicopter on January 9.

विज्ञापन
हांसी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आगामी 9 जनवरी को हेलीकॉप्टर से हांसी पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत बार एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा। इसके बाद वे हिसार जाएंगे। बार एसोसिएशन के प्रधान पवन रापडिया ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी दी कि सीजेआई सूर्यकांत सायं 3 बजे हांसी पहुंचेंगे। इसके लिए श्री कृष्ण प्रणामी स्कूल परिसर में हेलीपैड बनाया गया है।

हांसी में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश भी शिरकत करेंगे। इसके साथ ही, बार एसोसिएशन हांसी द्वारा स्थानीय कोर्ट परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। रापडिया ने बताया कि बार एसोसिएशन मुख्य न्यायाधीश के समक्ष हिसार में उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच स्थापित करने की मांग समेत अन्य मुद्दे उठाएगी। 10 जनवरी को वे बरवाला और नारनौंद में न्यायिक परिसर भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव पेटवाड़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed