फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   civil hospital waiting room in bad condition

Hisar News: जर्जर प्रतीक्षालय को कायाकल्प की प्रतीक्षा

Sat, 09 May 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 09 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
civil hospital waiting room in bad condition
प्रतिक्षालय की टूटी हुई छत।
शव गृह के सामने बने प्रतीक्षालय में चालू हालत में नहीं पंखे, गर्मी में बैठना मुश्किल
विज्ञापन



फोटो
1 व 2


संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। नागरिक अस्पताल में शव गृह के सामने बने प्रतीक्षालय की हालत दिनों-दिन खस्ता होती जा रही है। प्रतीक्षालय में लगे पंखे काफी समय से बंद पड़े हैं। छत भी इतनी जर्जर हो गई है कि तेज आंधी या बारिश में कभी भी गिरने का खतरा है। इसके बावजूद नागरिक अस्पताल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।





लोगों ने बताया कि गर्मी में प्रतीक्षालय में बैठकर मृतक के परिजन व पुलिसकर्मी बेहाल हो जाते हैं। छत भी कई जगह से टूट चुकी है। बारिश के समय पानी प्रतीक्षालय में जमा हो जाता है। इससे परिजन व पुलिस कर्मियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शव गृह में चल रहे पोस्टमार्टम के दौरान एक शख्स ने बताया कि हम मृतक का शव लेने आए हैं लेकिन प्रतीक्षालय में बैठना भी मुश्किल हो गया है। यहां पांच पंखे लगे हैं लेकिन एक भी चालू हालत में नहीं है। गर्मी में यहां बैठना काफी कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन का लोगों की परेशानियों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं जा रहा है। पुलिसकर्मी भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं, उनका भी गर्मी में यहां बैठना मुश्किल हो जाता है। अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत, पंखों की व्यवस्था व छत की मजबूती सुनिश्चित करनी चाहिए।





कोट्स

प्रतीक्षालय में लगे पंखे आज ही ठीक करा दिए जाएंगे। छत की मरम्मत का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा जाएगा। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यही अस्पताल प्रशासन की प्राथमिकता है।
-डॉ. राजेश चौधरी,कार्यवाहक सिविल सर्जन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed