Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Civil Aviation Minister Vipul Goyal inspected the airport, the rally site will be ready by this evening

Hisar News: नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने एयरपोर्ट का किया निरीक्षण, रैली स्थल आज शाम तक होगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Civil Aviation Minister Vipul Goyal inspected the airport, the rally site will be ready by this evening
हिसार। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल शुक्रवार को हिसार पहुंचे। उन्हाेंने एयरपोर्ट परिसर में हवाई में अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि आंधी बारिश से हुई बाधा को 24 घंटे में दूर किया जाए। शनिवार शाम तक पूरा रैली स्थल तैयार कर लिया जाए। रविवार को सीएम भी रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शुक्रवार को हिसार एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर रैली स्थल पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि वे रैली स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करें ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट से भविष्य में अहमदाबाद, श्रीनगर, चंडीगढ़ सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। इससे न केवल हरियाणा में हवाई यातायात का विस्तार होगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन एवं निवेश को भी नई गति मिलेगी। मौके पर हांसी विधायक विनोद भयाना, उपायुक्त अनीश यादव, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, हिसार भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेयर प्रवीण पोपली ने बाजारों में दिया न्योता
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने प्रधानमंत्री के आगामी 14 अप्रैल को एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर शहरवासियाें को आमंत्रित करने के लिए निरंतर जनसम्पर्क अभियान चलाया हुआ है। शुक्रवार को मेयर प्रवीण पोपली राजगुरु मार्केट पहुंचे। व्यापारियों को इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। मेयर प्रवीण पोपली ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जैन गली, तलाकी गेट, गांधी चौक, पुल तेलियान, वाल्मीकि चौक, बिश्नोई मंदिर मार्केट, फूल मार्केट, सुभाष मार्केट में पैदल यात्रा कर आमंत्रित किया।


आग चिंता का विषय, जांच करवाई जाए
हिसार। अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा ने हवाई अड्डा क्षेत्र में झाड़ियों व वनस्पति में आग लगने की घटना पर चिंता जताते हुए इसकी जांच की मांग की है। सभा ने आशंका जताई है कि वन्य जीवों को पकड़ने में नाकाम रहने पर यह आग लगाई गई है, जिसमें सैकड़ो वन्य प्राणी मारे गए। वहीं पेड़, पौधों व वनस्पति को भी नुकसान पहुंचा है। एडवोकेट चन्द्र सिंह सहारण ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान है। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed