फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Civil Aviation Minister said - Airstrip ready, wait for one more month, then big planes will fly

Hisar News: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले- हवाई पट्टी तैयार, एक माह का और इंतजार, फिर उड़ान भरेंगे बड़े जहाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Civil Aviation Minister said - Airstrip ready, wait for one more month, then big planes will fly
हिसार एयरपोर्ट पर अ​धिकारियों के  साथ विकास कार्यों का निरीक्षण करते मंत्री कमल गुप्ता। 
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी सहित 237.82 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर बड़े जहाज उड़ाने के लिए हवाई पट्टी बनकर तैयार हो गई है। अब सिर्फ लाइसेंस का इंतजार है। आज या कल में बड़े जहाज उड़ाने के लिए जरूरी लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया जाएगा, जो एक से सवा माह मिल जाएगा। लाइसेंस मिलने के अगले ही दिन यहां से उड़ान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. कमल गुप्ता ने बुधवार को एयरपोर्ट के पास होने वाली रैली की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 2014 में हमने ये प्रोजेक्ट लिया था। पहले इसमें 200 एकड़ जमीन थी। हमने इसमें दो चरणों में 7 हजार एकड़ जमीन को जोड़ा। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम तीन चरणों में होना है। पहले चरण का कार्य का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। उस समय उड़ान सेवा शुरू भी हुई। मगर नाइट लैंडिंग सुविधा नहीं थी। हवाई जहाज कंप्यूटराइज लैंडिंग व टेक ऑफ नहीं कर सकता था। अब दूसरे चरण काम पूरा हो गया है। नाइड लैंडिंग व कंप्यूटराइज लैंडिंग भी हो सकती है। पैसेंजर टर्मिनल की क्षमता भी बढ़ाकर 150 कर दी गई है। फ्यूल स्टेशन व 33 केवी का सब स्टेशन भी यहां बन चुका है। दूसरा चरण लगभग पूरा हो गया है। जो कंपनी जहाज उड़ाएगी, उसके साथ ही हमने एमओआर कर लिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का शेड्यूल
शाम 6 से 6:20 बजे तक-पैसेंजर टर्मिनल का उद्घाटन।
शाम 6:20 से 6:45 बजे तक-हैंगर पर चाय कार्यक्रम।
शाम 6:45 से 7:15 बजे तक-रनवे व एचएडीसी कार्यालय का विजिट।
शाम 7:20 से 7:40 बजे तक-एटीसी टावर व एयरोड्रम ग्राउंड लाइटिंग का उद्घाटन।
तीसरे चरण में ये होंगे निर्माण कार्य

तीसरे चरण में होने वाले कार्य वर्ष 2030 तक पूरे किए जाने हैं प्रस्तावित

- टर्मिनल टू



- एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग
- एविएशन ट्रेनिंग सेंटर एंड एविएशन यूनिवर्सिटी



- इंटरनेशनल एयरपोर्ट ऑपरेशंस


- एयरोट्रोपॉलिस-कॉमर्शियल एंड रेजिडेंसियल
एयरपोर्ट पर इन कार्यों का करेंगे उद्घाटन

कार्य : लागत



हवाई पट्टी, टैक्सी-वे, एप्रन, एयरोड्रम ग्राउंड लाइटिंग : 220.10 करोड़ रुपये

एयरपोर्ट पर टर्मिनल भवन का विस्तार : 1.21 करोड़ रुपये



एटीसी टावर : 51 लाख रुपये

हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन का कार्यालय : 1.42 करोड़ रुपये



सुरक्षा लाइटों के साथ 14 किलोमीटर लंबी पैरीमीटर रोड : 14.00 करोड़ रुपये

फ्यूल स्टोर : 58 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed