फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   city road

मेयर का 48 घंटे का अल्टीमेटम आज होगा खत्म : राजगुरु मार्केट में स्थायी अतिक्रमण नहीं हटा तो जेसीबी से तोड़ेगा निगम

Thu, 23 Jan 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
city road
city road - फोटो : Hisar
शहर के सबसे व्यस्तम बाजार राजगुरु मार्केट में दुकानों के आगे किए गए स्थायी अतिक्रमण को नगर निगम प्रशासन जेसीबी से तोड़ेगा। मेयर के बाद अब निगम कमिश्नर डॉ. जेके आभीर ने भी अधिकारियों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। मेयर का दिया हुआ 48 घंटे का अल्टीमेटम वीरवार को खत्म होगा। ऐसे में कमिश्नर ने अधिकारियों को उन बाजारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जहां पर बड़े स्तर पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ बिश्नोई मंदिर मार्केट की एसोसिएशन ने निगम प्रशासन के सामने दावा किया है कि अगर निगम अधिकारी राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटवा देंगे तो उनकी मार्केट के दुकानदार अपने आप दुकानों के बाहर रखा सामान अंदर कर देंगे और भविष्य में भी अतिक्रमण नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की बैठक
बुधवार को कमिश्नर डॉ. जेके आभीर ने तकनीकी शाखा के अधिकारियों के साथ अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर बैठक की। बैठक में कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि चालान काटने के साथ-साथ बाजारों से स्थायी अतिक्रमण भी हटाया जाना चाहिए। इसके लिए जरूरत पड़े तो जेसीबी का भी प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी या दुकानदार अपनी दुकान के आगे किया अतिक्रमण अपने आप नहीं हटाएगा तो पहले उसका चालान किया जाएगा। इसके बाद स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से तुड़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन बोली, एक मार्केट को भी आदर्श बनाकर दिखा दे निगम प्रशासन
वहीं, बिश्नोई मंदिर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मार्केट की पार्किंग व्यवस्था लेने और अतिक्रमण के मामले में मेयर गौतम सरदाना व कमिश्नर डॉ. जेके आभीर से मिले। इस दौरान एसोसिएशन प्रधान राजेंद्र चुटानी ने दावा किया कि निगम अधिकारी राजगुरु मार्केट से दुकानों के आगे अतिक्रमण हटवा दें, हमारी मार्केट में व्यापारी अपने आप हटा लेंगे। निगम अधिकारियों को बिश्नोई मंदिर मार्केट में अतिक्रमण हटाने के बाद जबरदस्ती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन कम से कम एक मार्केट को तो आदर्श बनाकर दिखा दे, जहां न कोई अतिक्रमण हो और न ही पार्किंग समस्या आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन तो क्या पैदल निकलने वालों को भी हो रही मुश्किल
राजगुरु मार्केट व इसके साथ लगते बाजारों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया हुआ है। हालात ऐसे हैं कि वाहन तो क्या पैदल निकलने वालों को भी हर रोज मुश्किल होती है। बरामदों को आम ग्राहकों के आवागमन के लिए बनाया गया था लेकिन सभी बरामदों में दुकानों का सामान रखा नजर आता है। इतना ही नहीं कई दुकानदार तो इन बरामदों से आगे भी सामान सजाए रखते हैं।
यदि बाजारों में व्यापारी 24 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो निगम प्रशासन व्यापारियों के चालान काटेगा। इसके साथ ही स्थायी अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया जाएगा। इसकी शुरुआत राजगुरु मार्केट से की जाएगी। अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।

डॉ. जेके आभीर, कमिश्नर, नगर निगम
अगर अधिकारियों ने राजगुरु मार्केट का अतिक्रमण हटवा दिया तो बिश्नोई मंदिर मार्केट के हम दुकानदार अपने आप अतिक्रमण हटवाएंगे। पार्किंग व्यवस्था भी हमें देने के लिए मांग की गई है। शौचालय बनवा देंगे तो उनका रखरखाव भी हम कर लेंगे।
राजेंद्र चुटानी, प्रधान, बिश्नोई मंदिर मार्केट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed