{"_id":"6772f885984a6ad08d0918b4","slug":"city-council-team-removed-the-encroachment-and-seized-the-goods-kept-on-the-roads-hisar-news-c-21-hsr1020-535318-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर परिषद की टीम ने हटाया अतिक्रमण सड़कों पर रखे सामान को कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर परिषद की टीम ने हटाया अतिक्रमण सड़कों पर रखे सामान को कब्जे में लिया
विज्ञापन
दुकानों के बाहर रखे सामान को ट्रैक्टर में डालकर ले जाते हुए परिषद के कर्मचारी।
हांसी। नगर परिषद की टीम ने बाजारों से अतिक्रमण हटाया व दुकानों के बाहर सड़कों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। सामान कब्जे में लेने के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन नगर परिषद ने अभियान जारी रखा। कई दुकानदारों ने टीम को आते देखकर पहले ही सामान दुकान के अंदर कर लिया।
नगर परिषद ने सुबह करीब साढ़े 9 बजे सफाई निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में अभियान शुरू किया। अभियान बजरिया चौक, प्रताप बाजार, छाबड़ा चौक, पुरानी सब्जी मंडी, एसडी कॉलेज रोड, पुराना कचहरी चौक से आंबेडकर चौक तक चलाया गया। अचानक से चलाए गए अभियान को देखकर दुकानदार भी हैरान हो गए। वहीं नगर परिषद के कर्मचारी दुकानों के बाहर रखे सामान को उठाते रहे। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया।
यहां तक कि कुछ दुकानदारों ने सामान को उठाने से रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई जारी रही। नगर परिषद ने करीब एक ट्राॅली भरकर सामान कब्जे में लिया। दुकानों के बाहर रखे होर्डिंग्स, कुर्सी, मेज व अन्य कई तरह का सामान कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सफाई निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दिसंबर महीने में कई बार अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाया गया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। ताकी दुकानदार सड़कों पर अतिक्रमण न करें और बाजार में व्यवस्थाएं प्रभावित न हो।