{"_id":"6751dd26a3db0988c80d8033","slug":"cia-brought-arms-supplier-sahil-on-production-warrant-hisar-news-c-21-hsr1007-519120-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हथियार सप्लायर साहिल को प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए, दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हथियार सप्लायर साहिल को प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए, दो दिन के रिमांड पर लिया
Thu, 05 Dec 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
हिसार। गांव पीरांवाली में 26 नवंबर को एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी खरड़ निवासी अजीत और देवा निवासी विनय को सीआईए टीम ने वीरवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, सीआईए टीम वीरवार को चंडीगढ़ में बम धमाके करने वाले आरोपी विनय और अजीत को हथियार उपलब्ध कराने के आरोपी साहिल को जींद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। साहिल को अदालत के आदेश पर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस गोल्डी बराड़ गिरोह और हथियार के संबंध में पूछताछ करेगी।
सीआईए टीम बुधवार को दोनों आरोपियों को लेकर रोहतक में बाईपास महम मार्ग पर गई और दोनों आरोपियों से निशानदेही करवाई गई, जहां साहिल ने हथियार दिए थे। जांच में सामने आया कि एक माह पहले से चंडीगढ़ में बम धमाके करने की साजिश चल रही थी। दोनों आरोपियों को पहले हथियार मुहैया करवाए गए।
गौरतलब है कि 23 नवंबर को चंडीगढ़ के डिओरा क्लब के बाहर तड़के 3:12 बजे और सेविले बार एंड लाउंज क्लब के बाहर 3:14 बजे दो धमाके हुए थे। घटना के कुछ घंटों बाद गैंगस्टर लॉरेंस के साथी गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर इनकी जिम्मेदारी ली थी।