फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's Flying Squad recovered wheat from the factory, imposed a fine of Rs 4.10 lakh

Hisar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने फैक्टरी से बरामद किया गेहूं, 4.10 लाख रुपये जुर्माना लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Flying Squad recovered wheat from the factory, imposed a fine of Rs 4.10 lakh
हिसार। मार्केट फीस चोरी के मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आदमपुर में दूसरे दिन रविवार को भी छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक व्यापारी पर 4.10 लाख रुपये जुर्माना किया। इससे पहले टीम ने शनिवार को एक फर्म संचालक पर 4,43,476 रुपये का जुर्माना लगाया था। रविवार को उड़नदस्ते की टीम ने दड़ौली रोड स्थित एचपी ग्वार गम फैक्टरी में स्टॉक किए गए गेहूं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री से 3378 क्विंटल गेहूं मिला, जिसका मार्केट कमेटी के पास कोई रिकाॅर्ड दर्ज नहीं था। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के इंचार्ज उपनिरीक्षक सुनैना, एएसआई सुरेंद्र सिंह व मार्केट कमेटी के सचिव राहुल यादव ने फर्म से 1,64,171 रुपये मार्केट फीस सहित 4.10 लाख रुपये वसूले। फर्म ने मौके पर ही पूरी राशि की अदायगी चेक के माध्यम से कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed