फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chief Minister's flying squad raided and stopped illegal soil mining, Poklen machine and dumper seized

हिसार: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मार रोका मिट्टी का अवैध खनन, पोकलेन मशीन और डंपर जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raided and stopped illegal soil mining, Poklen machine and dumper seized
मिर्जापुर रोड पर अवैध खनन के लिए खड़े वाहन और पहुंची टीम। 
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने वीरवार को मिर्जापुर मार्ग पर खेतों से मिट्टी के अवैध खनन मामले का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने खनन करने वाले ठेकेदार से जब खनन कार्य संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कुछ भी पेश नहीं कर सका। इसके बाद थाना सदर हिसार पुलिस ने मौके से पोकलेन मशीन और हाईवा डंपर को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में शामिल निरीक्षक रिछपाल ने बताया कि 15 फरवरी को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर रोड के साथ लगते खेतों से मिट्ठी उठा कर अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने माइनिंग गार्ड सुदेश रानी व स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मौके पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान एक पोकलैंड मशीन से मिट्टी उठाकर डंपर में डाली जा रही थी। पोकलेन मशीन के चालक ने पूछताछ में बताया कि इस मशीन और हाईवा डंपर का मालिक रविन्द्र अरोड़ा है। इसके बाद रविन्द्र को भी मौका पर बुलाया गया।
विज्ञापन

बाद में जिला खनन एवं भूविज्ञान अधिकारी राजेश कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने जब ठेकेदार रविन्द्र से माइनिंग करने के संबंध में लाइसेंस और अनुमति पत्र मांगा तो वह संतोषजनक जवाब और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। निरीक्षक रिछपाल ने बताया कि मौके से पोकलेन मशीन और हाईवा डंपर को जब्त कर लिया है। इस मामले में जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed