{"_id":"68bdd5f51168972e550fd95a","slug":"chief-minister-saini-said-the-government-stands-with-farmers-in-disaster-we-will-compensate-for-the-losses-hisar-news-c-21-1-noi1022-705202-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मुख्यमंत्री सैनी बोले-सरकार आपदा में किसानों के साथ, नुकसान की भरपाई करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मुख्यमंत्री सैनी बोले-सरकार आपदा में किसानों के साथ, नुकसान की भरपाई करेंगे
विज्ञापन
सरसौद गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
हांसी/ बरवाला। हांसी और बरवाला क्षेत्र में जलभराव से प्रभावित इलाकों में रविवार को हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार हर पल किसानों के साथ खड़ी है। अधिकतर गांवों में क्षतिपूर्ति पोर्टल खोले गए हैं, किसान इन पर फसल खराबे का विवरण दर्ज करें, सरकार भरपाई करेगी। सीएम ने बरवाला के बिठमड़ा व सरसौद और हांसी क्षेत्र के मय्यड़, रामपुरा, अनीपुरा व मेहंदा गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही अधिकारियों को जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने और जलभराव वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान का जवाब देते हुए कहा कि वह गुप्त दौरे पर नहीं, बल्कि लोगों के बीच पहुंचकर उनकी पीड़ा जान रहे हैं, ताकि राहत के हरसंभव प्रयास किए जा सकें। हांसी में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि जलभराव से दुकानदारों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए अधिकारियों से चर्चा की जा रही है। विधायक, मंत्री और पूरा प्रशासनिक अमला जलनिकासी के कार्य में लगा है। अत्यधिक बारिश के कारण अव्यवस्था हुई है, लेकिन सरकार पूरी सक्रियता से राहत के कार्यों में जुटी है।
एक्सीडेंटल सांसद है जेपी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी राहत कार्यों में सहयोग कर रही है। सांसद जयप्रकाश के उचाना विधायक को एक्सीडेंटल विधायक कहने पर कहा कि सांसद जयप्रकाश खुद एक्सीडेंटली बने हैं। वे लोगों के बीच न जाकर सिर्फ बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन
सरसौद-राजली के ग्रामीणाें ने की जलनिकासी की मांग
बरवाला। जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे गांवों में हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव सरसौद के मुख्य मार्ग पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी के निर्देश दिए। राजली के ग्रामीणों ने गांव से पानी निकासी की गुहार लगाई।
मुख्यमंत्री के साथ जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कई गांवों के सरपंचों और प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार की प्राथमिकता सबसे पहले जल निकासी सुनिश्चित करना है। प्रशासनिक टीमें नुकसान का आकलन कर रही हैं और जल्द ही प्रभावितों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से प्राकृतिक आपदा का सामना करने के लिए एकजुटता की अपील की। राजली के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। सरपंच सुनीता देवी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आसपास के सात-आठ गांवों का पानी राजली में भर गया है, जिससे 800 से अधिक घर जलमग्न हो चुके हैं। पंघाल-राजली, राजली-खेदड़ और राजली-सरसौद मार्गों और हिसार-लुधियाना रेलवे लाइन के नीचे जलभराव है। ग्रामीणों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि सरकार समाधान के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।