{"_id":"62c7236f6cc09b3995638aff","slug":"chief-minister-s-flying-squad-raided-the-warehouse-got-expired-pesticide-sealed-hisar-news-hsr6361208117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का गोदाम पर छापा, एक्सपायरी कीटनाशक मिली, किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का गोदाम पर छापा, एक्सपायरी कीटनाशक मिली, किया सील
विज्ञापन
कीटनाशक के गोदाम पर छापा कार्रवाई के दौरान जांच करते सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग के अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली रोड इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित अशोक नगर में कीटनाशक दवाइयों के गोदाम पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते नेे छापा कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम को भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की कीटनाशक दवा मिला है। इसमें अलग-अलग तरह का 2200 लीटर लिक्विड कीटनाशक और दस क्विंटल जैविक खाद बरामद हुई। यह सभी दवाइयां धान, नरमा, गेहूं, कपास सहित अन्य फसलों का फुटाव और कीटों को मारने के लिए इस्तेमाल में लाई जाती है। इसके बाद टीम ने दवाइयों को जब्त कर लिया।
मामले के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को एक्सपायरी डेट की दवाइयां बेचने संबंधित शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने बुधवार देर शाम को गोदाम पर छापा कार्रवाई की और गोदाम संचालक को मौके पर बुलाया गया। लेकिन गोदाम संचालक मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में टीम ने रात को ही गोदाम को सील कर दिया और वीरवार को उड़नदस्ता एसआई ईश्वर सिंह व कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी सुखदेव सिंह कंबोज की अगुवाई में जांच करने के लिए पहुंचा। जांच के दौरान अलग-अलग तरह की 2200 लीटर लिक्विड कीटनाशक और दस क्विंटल जैविक खाद बरामद हुई। यह सभी दवाइयां एक्सपायरी डेट की पाई गई।
बंद पेटियों में गोदाम में रखी हुई थीं अलग-अलग कंपनियों की दवाइयां
इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित गोदाम सन्नी फुटेला का है। गोदाम संचालक की ओर से अलग-अलग कंपनियों की दवाइयां बंद पेटियों में गोदाम में रखी गई थी। इन दवाइयों को संचालक की ओर से अलग-अलग दुकानों पर पहुंचाया जाना था। उक्त गोदाम संचालक ने कीटनाशक दवाइयां बेचने का लाइसेंस ले रखा है, लेकिन दवाइयां एक्सपायरी होने के कारण विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
करीब 10 घंटे तक चली गिनती की प्रक्रिया
गोदाम पर छापे के बाद मुख्यमंत्री और कृषि विभाग की ओर से पेटियों को खोल उनकी गिनती करने की प्रक्रिया शुरू की गई। भारी मात्रा में दवाइयां बरामद होने के कारण देर शाम तक भी उनकी गिनती पूरी नहीं हो पाई। करीब 10 घंटे तक दवाइयां गिनने की प्रक्रिया जारी रही। एक्सपायरी डेट की दवाइयां जिस स्थान पर मिली है, उस स्थान का नाम हरियाली एंड रास्ता रखा है।
शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और कृषि विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। काफी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां बरामद हुई हैं। दवाइयों को जब्त करने के बाद गोदाम संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - सुखदेव कंबोज, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिरसा ।