फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chhatrapal, candidate for Mayor ticket from Congress, who came to help Harshita's family, dies of heart attack.

Hisar News: हर्षिता के परिवार की मदद के लिए पहुंचे कांग्रेस से मेयर के टिकट के दावेदार छत्रपाल की हार्ट अटैक से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chhatrapal, candidate for Mayor ticket from Congress, who came to help Harshita's family, dies of heart attack.
छत्रपाल सोनी फाइल फोटो 
हिसार। मेयर पद के लिए कांग्रेस से टिकट के दावेदार छत्रपाल सोनी की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सुबह पुलिस से एनओसी लेने पहुंचे और इसके बाद कांग्रेस भवन गए।
विज्ञापन

दोपहर में लापता बिटिया की खोज के लिए मदद की गुहार लेकर हिसार से पैदल चंडीगढ़ जा रहे दंपती से मिलने उकलाना के सूरेवाला चौक पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान उनके सीने में दर्द होने लगा। उन्हें तुरंत हिसार के सर्वेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

छत्रपाल सोनी के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। सोनी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेक्टर-33 स्थित उनके मकान पर रखा गया। शाम को ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनी ने हिसार से मेयर पद के टिकट के लिए कांग्रेस से आवेदन किया हुआ था। दो दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के समक्ष साक्षात्कार देने भी पहुंचे थे। 52 वर्षीय छत्रपाल सोनी शुरू से ही कांग्रेस पार्टी में थे। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनकी नजदीकी थी। उनके परिवार की राजगुरु मार्केट में कपड़े की दुकान है। छत्रपाल सोनी के निधन पर कांग्रेस नेता बजरंग दास गर्ग व अन्य ने शोक व्यक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed