फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chaudhary Devi Lal and Bhajan Lal families on one platform today, will win bypolls with record votes: Kuldeep Bishnoi

कुलदीप बिश्नोई बोले- चौधरी देवीलाल और भजनलाल परिवार आज एक मंच पर, रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे उपचुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Devi Lal and Bhajan Lal families on one platform today, will win bypolls with record votes: Kuldeep Bishnoi
बिश्नोई मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित बिजली मंत्री रणजीत सिंह,डिप्टी स्पीकर रणब - फोटो : Hisar
हिसार। चौधरी भजनलाल व देवीलाल परिवार के राजनीतिक मतभेद रहे, लेकिन सामाजिक रूप से दोनों एक-दूसरे को भाई मानते थे। आज चौधरी देवीलाल की राजनीतिक विरासत संभालने वाले चौधरी रणजीत सिंह और चौधरी भजनलाल का परिवार एक मंच पर है। आदमपुर उपचुनाव को भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। आदमपुर की जनता चाहती है कि भव्य बिश्नोई चुनाव लड़ें। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राजनीतिक के इतिहास का ज्ञान नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि आदमपुर चौधरी भजनलाल के पारिवारिक हलका है। यहां से वह जनता पार्टी, कांग्रेस और हजकां से चुनाव जीतते रहे हैं। यह कहना है आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई का।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को बिश्नोई मंदिर में गुरु जंभेश्वर भगवान के जन्मोत्सव एवं जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित धार्मिक उत्सव में पहुंचे थे। इस मौके पर वह भाजपा की प्रत्याशी रह चुकी सोनाली फोगाट, आदमपुर में उपचुनाव लड़ चुके बिजली मंत्री रणजीत सिंह के साथ मंच पर नजर आए। मीडिया के एक सवाल पर कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हमारे बीच कोई दूरी नहीं थी। सोनाली फोगाट से कोई मनमुटाव नहीं है, हम चाय पीने के लिए गए थे। हमारे मन मिल गए हैं और आगे मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन

बिजली मंत्री बोले-मैंने कराई कुलदीप की भाजपा में एंट्री
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि आदमपुर में जब भी उपचुनाव होगा कुलदीप बिश्नोई की जीत के लिए काम करेंगे। एक सितंबर को आदमपुर में बैठक करूंगा। मौके पर ही समस्या का समाधान करेंगे। मैं ट्रक भरकर सामान लाऊंगा। उन्होंने कहा कि जाट व बिश्नोई अलग नहीं हैं। सभी आर्य के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना गलत नहीं हैं। मैं अपने भाई ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ भी चुनाव लड़ता रहा हूं। कुलदीप के भाजपा में शामिल होने की कहानी का खुलासा करते हुए कहा कि मैंने दूड़ाराम से बात की थी कि कुलदीप को भाजपा में ले आएं। इसके बाद कुलदीप के साथ चाय पीते हुए सीएम से बात करवाकर भाजपा में एंट्री करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं एक साल भी सीएम रहा होता तो प्रदेश में कहीं से भी चुनाव लड़कर दिखाता
आदमपुर में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि आदमपुर में मनोहर सरकार का तीसरा उपचुनाव होगा। कुलदीप, दुष्यंत और बृजेंद्र के एक साथ होने से ट्रिपल पावर हो गई है। इससे कांग्रेस नेताओं को घबराहट होनी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की प्रॉपर्टी डीलर- सीएलयू की सरकार थी। मैं कभी मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं रहा, फिर भी भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती देता हूं कि मेरे बेटे के सामने चुनाव लड़कर दिखाए। अगर मैं एक साल भी सीएम रहा होता तो पूरे हरियाणा में कहीं से भी चुनाव लड़कर दिखा देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed