फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Charted plane matter hisar, Abhay Chutala hisar, Hisar

चार्टर्ड प्लेन से करोड़ों ले जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो : अभय चौटाला

Tue, 13 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 13 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Charted plane matter hisar, Abhay Chutala hisar, Hisar
अभय चौटाला

विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि हिसार से करोड़ों रुपये की नकदी चार्टर्ड प्लेन से भेजे जाने के मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। यह केवल आयकर विभाग का मामला नहीं। एयर क्राफ्ट में जाने वालों से पूछताछ होनी चाहिए। उन पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।

विज्ञापन

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को व्यापारी मनोज अग्रवाल के सेक्टर 14 स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद बीजेपी के मंत्री व अन्य बड़े नेता काले धन को सफेद करने में लगे है। लक्ष चंडी यज्ञ में बीजेपी के मंत्रियों की हाजिरी में 70 लाख रुपये की पुरानी करेंसी ब्राह्मणों को दान में दी गयी। यह अपने आप में उस आदेश की उल्लंघना है। उन्होंने कहा कि हिसार हवाई अड्डे से चार्टर्ड प्लेन दस बार आया गया। दस बार उसमें पैसा गया। करोड़ों रुपये की नकदी के मामले में डीएसपी लेवल की जांच शुरू हुई। सीएम ने उसे भी यह कहते हुए वापस ले लिया कि यह आयकर विभाग का मामला है। उन्होंने कहा कि यह नहीं कि यहां से नकदी ही गई हो। हो सकता है कि यहां से कोई ऐसी चीज गई हो जिससे देश में अफरा-तफरी का माहौल हो जाए। सरकार को पता होना चाहिए कि यहां से क्या गया है। एयर क्राफ्ट में जाने वालों से पूछताछ होनी चाहिए। उन पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


तकलीफ वाले लोगों को सीएम ने कहा धंधेबाज
सीएम को आम लोगों की दिक्कत का पता नहीं। सीएम ने लाइनों में लगे लोगों को धंधेबाज कह दिया था। लाइनों में खडे़ लोगों की परेशानी नहीं। तकलीफ में लाइन में लगे लोगों की पीड़ा की जानकारी सीएम को होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढींगरा आयोग में देरी भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि ढींगरा आयोग की रिपोर्ट को लंबे समय तक दबाना भी कांग्रेस भाजपा की मिलीभगत थी। भाजपा ने एक साजिश के तहत इस आयोग का कई बार समय बढ़ाया। जान बूझकर कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया।


ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, नलवा विधायक रणवीर गंगवा, बरवाला विधायक वेद नारंग, उकलाना विधायक अनूप धानक, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक पूर्ण डाबड़ा, शीला भ्याण, युद्ध वीर आर्य, चतर सिंह, हरफूल खान भट्टी, सजन लावट, अमित बूरा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, रमेश चुघ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed