फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Chances of rain on Holi and Phag days, IMD issues yellow alert

Hisar News: होली व फाग वाले दिन बारिश के आसार, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain on Holi and Phag days, IMD issues yellow alert
हिसार। इस बार होली व फाग वाले दिन बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने इसे लेकर 13 व 14 मार्च का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार रात सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी रहा। हालांकि सुबह तेज धूप निकली रही। मगर दोपहर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। इस कारण से दिन में गर्मी का भी अहसास हुआ। इस दौरान हिसार का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यनूतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। वहीं बालसमंद में अधिकतम तापमान 31.3 व न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा।

आगे ऐसा रहेगा मौसम
विक्षोभ का असर बुधवार को भी रहेगा, जिससे दिन में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। 13 मार्च की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर बनेगा। इसके प्रभाव से 13 मार्च की रात से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जो 16 मार्च तक जारी रहेगी। तापमान के बढ़ने व अरब सागर से नमी मिलने से गरज-चमक वाले बादल बनेंगे, जिससे छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। बारिश की गतिविधियों के असर से तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद 17 मार्च को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed