फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Challan issued to 9 drivers for driving under the influence of alcohol

Hisar News: शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 9 चालकों के किए चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Challan issued to 9 drivers for driving under the influence of alcohol
हांसी। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 9 चालकों के चालान किए। साथ ही बिना नंबर प्लेट के चार बाइक के चालान किए। यातायात पुलिस ने बुधवार देर रात हांसी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाकर नौ ड्रिंक एंड ड्राइव के चालान किए। इन सभी वाहनों को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया। बिना नंबर प्लेट के चार मोटरसाइकिल जब्त किए। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करना और आमजन को जागरूक करना रहा। यातायात पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर बीर सिंह ने लघु सचिवालय में वाहनों की जांच के दौरान काली फिल्म लगी एक कार को रोका जिसके शीशों पर अवैध रूप से काली फिल्म लगी हुई थी। कार का 10 हजार रुपये का चालान किया गया व कार पर लगी काली फिल्म को उतारा गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा की है सभी यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed