{"_id":"63582be63cae672c3e3b9cb1","slug":"cet-exam-will-be-held-in-two-sessions-at-68-exam-centers-in-hisar-on-5th-and-6th-november-hisar-news-hsr6454903119","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 व 6 नवंबर को हिसार में 68 परीक्षा केंद्रों पर दो सेशन में होगी सीईटी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 व 6 नवंबर को हिसार में 68 परीक्षा केंद्रों पर दो सेशन में होगी सीईटी की परीक्षा
विज्ञापन
हिसार। सीईटी यानी संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने जिले में 60 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 17902 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर ली है। परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार कुछ परीक्षा केंद्र रिजर्व भी रखे जाएंगे। परीक्षा होने से तीन दिन पहले सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों के दरवाजे व खिड़कियों की मरम्मत करवाने के आदेश दे दिए हैं। परीक्षा को 2 सेशन में आयोजित किया जाएगा। सुबह का सेशन में 10 बजे से 11:45 बजे तक होगी। व शाम के सेशन में दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 तक होगी। सुबह के सेशन की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सुबह साढे़ 8 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी होगी। शाम के सेशन में परीक्षार्थियों को 1:30 रिपोर्टिंग करनी होगी।
पांच ऑप्शन वाले आएंगे उत्तर
सीईटी परीक्षा में एक प्रश्न के उत्तर के पांच ऑप्शन दिए जाएंगे। इस पांचवें ऑप्शन को तब भरा जाएगा जब परीक्षार्थी उत्तर देने के लिए दिए गए चारों ऑप्शन में से किसी भी ऑप्शन को नहीं भरता है। इस पांचवें विकल्प में नॉट अटेम्प्टड लिखा होगा। यानी परीक्षार्थी अगर किसी प्रश्न को अटेम्प्ट नहीं करता है और चारों विकल्पों में से किसी को भी नहीं चुनता है तो उसे यह पांचवां विकल्प भरना आवश्यक होगा। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पांचवें ऑप्शन को भरने के लिए परीक्षार्थियों को अलग से 5 मिनट का समय दिया जाएगा। सभी ऑप्शन खाली छोड़ने पर नंबर काटे जाएंगे।
धारा 144 रहेगी लाग
5 और 6 नवंबर को परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों वाले एरिया में कोचिंग सेंटर व प्रिंटिंग, स्टेशनरी की दुकानें भी बंद रखने के आदेश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों में एंबुलेंस की व्यवस्था और डायल-112 की ईआरवी वालों को भी अलर्ट पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
दिव्यांग परीक्षार्थियों को नजदीकी परीक्षा केंद्र अलॉट होंगे
दिव्यांग परीक्षार्थियों को नजदीकी परीक्षा केंद्र अलॉट किया जाएंगे। ताकि उन्हें लंबी दूरी तय न करनी पड़े और उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। विभाग का प्रयास है कि लड़कियों के परीक्षा केंद्र भी उनके स्थायी पते के नजदीक अलॉट किए जाएं।
वर्जन:
सीईटी की परीक्षा के लिए 60 से ज्यादा परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। दो सेशन में परीक्षा होगी।
कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।