{"_id":"6877ec0669da6836e5005156","slug":"cet-58130-candidates-from-hisar-will-go-to-bhiwani-47194-to-jind-and-9317-to-fatehabad-to-take-the-exam-hisar-news-c-21-hsr1020-668598-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : हिसार से परीक्षा देने 58130 अभ्यर्थी भिवानी, 47194 जींद और 9317 फतेहाबाद जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : हिसार से परीक्षा देने 58130 अभ्यर्थी भिवानी, 47194 जींद और 9317 फतेहाबाद जाएंगे
विज्ञापन
वीसी के दौरान उपस्थित उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन एवं अन्य अधिकारी
हिसार। सीईटी ग्रुप सी की 26 और 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए हिसार से भिवानी 58130, जींद 47194 और फतेहाबाद 9317 अभ्यर्थी जाएंगे। सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा के लिए रोडवेज बसों से अभ्यर्थियों को ले जाने के लिए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है ताकि अभ्यर्थियों को बसों में आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
दो दिन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के आंकड़े के अनुसार बसों की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन से बसों की स्थिति पूछी गई है कि कितनी बसों की कंडीशन ठीक है। कितनी बसों में कमियां हैं। परीक्षार्थियों के लिए स्कूलों और सोसायटी की बसों की व्यवस्था करने के आदेश जारी किए हैं।
उधर, सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को मुख्यालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप सभी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी तथा मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के बाद उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि आगामी 26 व 27 जुलाई को होने वाली सीईटी ग्रुप सी की परीक्षा के सफल संचालन में सभी अधिकारी-कर्मचारी मानवीय आधार पर परीक्षार्थियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला में बने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को निर्धारित समयावधि में पहुंचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाए। रोडवेज महाप्रबंधक जिले से बाहर परीक्षा देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थियों और अन्य जिलों से आने हिसार में आने वाले अभ्यर्थियों के लिए बसों की व्यवस्था करते हुए व्यापक रूपरेखा तैयार कर लें। अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए शटल बस सर्विस उपलब्ध रहेगी।
जिला में हेल्प डेस्क के माध्यम से भी अभ्यर्थियों की शंकाओं को दूर किया जाए। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने भी परीक्षा के दिनों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न करवाने की दिशा में दिशा निर्देश दिए।
-- -- -- -- -
हिसार से भिवानी
तिथि शिफ्ट अभ्यर्थी
26 जुलाई सुबह 14528
26 जुलाई दोपहर 14534
27 जुलाई सुबह 14538
27 जुलाई दोपहर 14538
-- -- -- -- -
हिसार से जींद
26 जुलाई सुबह 11939
26 जुलाई दोपहर 11865
27 जुलाई सुबह 11693
27 जुलाई दोपहर 11697
-- -- -
हिसार से फतेहाबाद
26 जुलाई सुबह 9374
-- -- --
परीक्षार्थियों को बसों के लिए कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। परीक्षा के संबंध में बुधवार को बैठक हुई। इसमें बसों की कंडीशन पूछी गई है कि कितनी बसें बिल्कुल ठीक चल रही हैं। परीक्षार्थियों के लिए मिनी बसें भी चलेंगी। वीरवार को बसों की व्यवस्था करने के बारे में चर्चा की जाएगी।
- डॉ. मंगलसैन, महाप्रबंधक, रोडवेज।