फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CBSE: Farmer's daughter Neha district topper

सीबीएसई : किसान की बेटी नेहा जिले की टॉपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Farmer's daughter Neha district topper
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी विजय चिह्न बनाए हुए। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस साल किसान की बेटी ने जिले में टॉप किया है। मोगा देवी मिंडा स्कूल की छात्रा नेहा ने परीक्षा में कुल 500 में से 499 अंक हासिल किए। जबकि दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के महक व आर्यन रहे। दोनों होनहारों ने कुल 500 में से 497 अंक हासिल किए हैं। सिद्धार्थ इंटरनेशल स्कूल की छात्रा दृष्टि ने कुल 500 में से 496 अंक हासिल कर जिले के तीसरे पायदान पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

विशेष बात यह है लगातार 6 साल से लड़कियों ने सीबीएसई 10 की परीक्षा में अपना कब्जा जमाया हुआ है। बीते 6 सालों में लड़कें आज भी लड़कियों से पिछड़े हुए हैं। गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं की परीक्षा परिणाम इस बार जिले के 7089 विद्यार्थियों का बनाया गया। जिनका बीते तीन सालों का रिकॉर्ड को जोड़कर 10वीं की परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इस बार भी सीबीएसई 10वी की परीक्षा में लड़कियां आगे रही है। लगातार छह सालों से लड़कियों ने रिकोर्ड बनाया हुआ है। परीक्षा परिणाम सर्च करने के दौरान इस बार किसी भी तरह की कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आई है। - इंदू शर्मा, जिला को-ओर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा देवी मिंडा स्कूल की छात्रा नेहा ने बताया कि उसे विदेश में जाकर घूमना पंसद है। जबकि वह इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि पिता सुनील कुमार किसान है। साथ ही एथलेटिक्स में भी विशेष रूचि रखती है। पढ़ाई के दिनों में दिमाग को रिफ्रेश करने के लिए वह मम्मी के साथ खेत में जाकर घूमने जाती थी।
मोगा देवी मिंडा स्कूल की छात्रा महक ने बताया कि उन्होंने 500 में से 497 अंक हासिल किए है। गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। जबकि अंग्रेजी विषय में 97 अंक हासिल किए है। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में वह थोड़ा मानसिक रूप से परेशान जरूर हुई लेकिन जैसे-तैसे होश संभालकर पढ़ाई की।
सूर्य नगर निवासी दृष्टि ने बताया कि उन्होंने 500 में से कुल 496 अंक प्राप्त किए है। छात्रा ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहती है। उन्होंने बताया कि उनका फेवरेट विषय गणित है। हांसी स्थित आरपीएस स्कूल की छात्रा पलक ने बताया कि उन्होंने कुल 500 में से 495 अंक लिए है। उन्होंने बताया कि वह आईटी कर इंजीनियर बनना चाहती है। उन्होंने हिंदी में 100, अंग्रेजी में 99, गणित में 99, विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 99 अंक हासिल किए हैं।

विद्या देवी जिंदल स्कूल की छात्रा अशिया सिंगला ने बताया कि उसने कुल 500 में से 493 अंक हासिल किए है। अंग्रेजी 99, हिंदी में 98, गणित में 99, विज्ञान में 97 विद्या देवी जिंदल स्कूल की छात्रा खुशी ने बताया कि उसने कुल 500 में से 494 अंक हासिल किए है। विज्ञान में 98, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान विषय में 99 अंक हासिल किए हैं। विद्या देवी जिंदल स्कूल की छात्रा अशिया सिंगला ने बताया कि उन्होंने कुल 500 में से 493 अंक हासिल किए हैं। अंग्रेजी में 99, हिंदी में 98, गणित में 99, विज्ञान में 97 व सामाजिक विज्ञान में 100 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed