फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CBLU Bhiwani Vice Chancellor Prof. Deepti Dharmani

Hisar News: सीबीएलयू के पुराने कैंपस में खोला जाएगा स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी महाविद्यालय, इसी सत्र से होगी शुरुआत

Thu, 20 Jun 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 20 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
CBLU Bhiwani Vice Chancellor Prof. Deepti Dharmani
सीबीएलयू  ​भिवानी की  कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने नए शैक्षणिक सत्र को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आठ नए तकनीकी कोर्स प्रारंभ किए गए हैं। सभी कोर्स विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में बनने वाले स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज में संचालित होंगे। यह सभी कोर्सेज उद्योगों की जरूरत के मुताबिक विद्यार्थियों को कुशल बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में आयोजित करवाई गई लगभग सभी परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें 2021 से 2024 बैच के छठे सेमेस्टर के कोर्सेज बीसीए, बीएससी एक्चुरियल साइंस, बीएससी गणित ऑनर्स, बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी कम्प्यूटर, बीकॉम पास कोर्स, बीकॉम कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीकॉम वोकेशनल, बीए जियोग्राफी ऑनर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी परीक्षाओं का औसत परिणाम 70 प्रतिशत रहा है। बीए आर्ट्स के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी 21 जून को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी करने के 10 दिनों के अंदर डिटेल मार्कशीट दे दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने भविष्य में भी सभी परीक्षा परिणाम समय से घोषित करने के लिए एमओयू भी साइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज में शुरू होंगे ये आठ नए कोर्स

नए सत्र से शुरू होने वाले स्वर्ण जयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज में आठ नए कोर्स आरंभ होगें। जिनमें बीएससी फिजिकल साइंस, बैचलर ऑफ लिबरल आर्ट्स, बीसीए इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड, बीकॉम डाटा एनालिसिस, बीबीए, बीपीईएस, बैचलर इन फैशन डिजाइनिंग, बीएससी इन फिजिक्स ( सेमी कंडक्टर टेक्नोलॉजी) शामिल हैं। सभी कोर्सेज के लिए 13 जून से ऑनलाइन पोर्टल पर एडमिशन फॉर्म भरे जा रहे हैं। जोकि 28 जून तक चलेंगे। 29 और 30 जून तक फॉर्म में रिजल्ट अपडेशन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में फिजिक्स, केमेस्ट्री, गणित, पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, मैनेजमेंट, इंग्लिश, जियोग्राफी, फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मास्युटिकल साइंस विभागों में पीएचडी संचालित की जा रही है। इसी सत्र से साइकोलॉजी में भी पीएचडी प्रारंभ होगी।



जल्द शुरू होगा तीसरे शैक्षणिक भवन का निर्माण कार्य शुरू

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में जल्दी ही तीसरे शैक्षणिक भवन का निर्माण शुरू होगा। उनकी पहली प्राथमिकता विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉस्टल निर्माण करवाना है। उनकी दूसरी प्राथमिकता स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना है। जिसके लिए खेलो इंडिया को प्रस्ताव भेजा गया है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. ऋतु सिंह, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो डीके मदान, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक, डॉ. लक्खा सिंह, डॉ. उमा शाह, अभियांत्रिकी सलाहकार केके शर्मा, पीएस रवि मदान, पीआरओ प्रभारी ऋषि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed