फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CAU Kisan Mela 52 thousand farmers registered

एचएयू किसान मेले 52 हजार किसानों ने कराया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
CAU Kisan Mela 52 thousand farmers registered
कृषि मेले में फसलों के बारे में जानकारी लेते किसान - फोटो : Hisar
हिसार। दिनों-दिन गिरता भूमिगत जल स्तर चिंता का विषय है। ऐसे में जल संरक्षण के लिए किसानों को आधुनिक तकनीक को अपनाना होगा, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित बचेगा। जल की महत्ता को देखते हुए इस बार कृषि मेले का विषय भी जल संरक्षण रखा गया ताकि किसानों को जागरूक किया जा सके। यह कहना है एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज का। वे वीरवार को एचएयू में चल रहे दो दिवसीय कृषि मेले के समापन अवसर पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान और कृषि वैज्ञानिक एक-दूसरे के पूरक हैं। जब तक वैज्ञानिकों द्वारा विकसित तकनीक किसानों तक नहीं पहुंचेगी और किसान उसका उपयोग करने के बाद उसकी खामियां व समस्याएं नहीं बताएंगे तब तक वह अनुसंधान सफल नहीं होगा। मेले में करीब 52 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

इस दौरान उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने कहा कि कृषि मेला किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी है। इस मौके पर विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रामनिवास ढांडा, कुलपति के ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, कुलसचिव डॉ. राजवीर सिंह, अनुसंधान निदेशक डॉ. एस.के. सहरावत, संयुक्त निदेशक डॉ. कृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed