फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cat eye 2 category lights will be installed at the airport for night landing

एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए लनाइट लैंडिंग के लिए एयरपोर्ट पर लगेंगी कैट आई टू श्रेणी की लाइट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cat eye 2 category lights will be installed at the airport for night landing
हिसार। शहर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कैट आई टू श्रेणी की लाइट लगाई जाएंगी। कैट-2 इंस्टॉलेशन से फ्लाइट्स की रात के समय लैंडिंग में कोई दिक्कत नहीं होगी। लाइट लगाने के लिए बीएंडआर की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया है। यह टेंडर 2 फरवरी को खोला जाएगा। फिलहाल लाइट लगाने से पहले तार डालने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। लाइट लगाने को लेकर जीपीएस सर्वे भी किया जा चुका है। इस श्रेणी की लाइट लगने से कोहरे और कम विजिबिलिटी में भी हवाई जहाज को सुगमता से रनवे पर उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दूसरे चरण के तहत निर्माण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाकर 3300 मीटर की जा रही है। इसके अलावा यहां नाइट लैंडिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि रात के समय में विमान यहां उतर सकें।
विज्ञापन

यूं लगेगी लाइटें
एयरपोर्ट की हवाई पट्टी के बीच और किनारे पर कैट आई लाइटें लगाई जाएंगी। इन दोनों लाइटों का रंग अलग-अलग होगा। ये लाइटें कहां व कितनी दूरी पर लगेंगी, इसके लिए जीपीएस सर्वे किया जा चुका है। इस सर्वे के माध्यम से फाइनल हुए प्वाइंटों पर ही ये लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी लगेंगी लाइटें
हिसार के अलावा भिवानी, नारनौंल व पिंजौर की हवाई पट्टियों पर इमरजेंसी नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए लाइटें लगाई जाएंगी। हालांकि यहां साधारण लाइटें ही लगेंगी।
प्रदेश स्तर पर किया टेंडर
बीएंडआर की तरफ से इस पूरे कार्य के लिए प्रदेश स्तर पर एक ही टेंडर लगाया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 30 करोड़ से ज्यादा की लागत आएगी। बता दें कि इस साल मई तक दूसरे चरण का काम पूरा किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें नाइट लैंडिंग के लिए लाइटें लगाना भी शामिल हैं।

एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। 2 फरवरी को टेंडर ओपन होगा। - नवीन कुमार, एक्सईएन, इलेक्ट्रिक शाखा, बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed