{"_id":"66297107918474db9905c130","slug":"cash-worth-rs-38-lakh-was-seized-at-the-checkpoints-21-illegal-weapons-also-recovered-hisar-news-c-21-hsr1020-367994-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नाकों पर 38 लाख की नकदी सीज की गई, 21 अवैध असलहा भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नाकों पर 38 लाख की नकदी सीज की गई, 21 अवैध असलहा भी बरामद
विज्ञापन
हिसार। मंडलायुक्त गीता भारती ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस की ओर लगाए गए इंटर स्टेट पुलिस नाकों की रिपोर्ट ली। साथ ही सी विजिल एप पर मिलने वाली शिकायतों के समाधान के बारे में भी पूछा। अधिकारियों ने बताया जिले में अब तक 38 लाख रुपये की नकदी पकड़ी गई है। सी-विजिल एप पर अभी तक 164 शिकायतें मिली हैं। जिसमें 129 का समाधान किया गया है। राजस्थान की सीमा के नाकों पर तैनात पुलिस व अर्द्धसैनिक बल वाहनों की जांच कर रहे हैं। जिसमें अब तक 13 हजार बोतल शराब भी जब्त की है।
बैठक में उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अभी तक 38 लाख रुपये की नकदी सीज की गई है। कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चलाए गए अभियान के तहत अवैध असलहा भी पकड़ा गया है। आचार संहिता लगने के बाद 13000 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। मतदान और मतगणना प्रक्रिया को अच्छे से संपन्न करवाने के लिए 23 अप्रैल से प्रशिक्षण शिविर आरंभ हो चुका है, जो 3 मई तक चलेगा। जिले में 77 चिह्नित अपराध के मामले लिस्ट हुए हैं। इनमें से 6 मामलों में जांच जारी है। 44 मामले अंडर ट्रायल हैं, 27 मामलों में निर्णय आ चुका है। इनमें से 18 मामलों में दोषियों को सजा हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार जिले में अब तक 60 प्रतिशत के करीब हथियार ही जमा हुए हैं। इस सप्ताह इस संख्या को 100 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखें। इस अवसर पर हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, पीएमओ डॉ. रत्ना भारती सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।