{"_id":"653ff57a878a601ceb04491b","slug":"cash-was-snatched-to-supply-drugs-accused-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-250494-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नशे की आपूर्ति के लिए छीनी थी नकदी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नशे की आपूर्ति के लिए छीनी थी नकदी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक निजी अस्पताल के वेटिंग हॉल में बैठे व्यक्ति से 11 हजार रुपये छीनने के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फतेहाबाद के किरढाण निवासी मुकेश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी मुकेश ने नशे की पूर्ति के लिए नकदी छीनी थी।
पुलिस को दी गई शिकायत में बरवाला के वार्ड-15 के रहने वाले पवन कुमार ने बताया था कि शनिवार को माता चमेली देवी को दवा दिलवाने के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में आया था। चिकित्सक ने माता को अस्पताल में भर्ती कर लिया। रात साढ़े आठ बजे अस्पताल में दो युवक उसके पास आए। मुकेश ने कहा कि सुभाष की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया, इसलिए बधाई देनी है। हमारे पास 100-100 रुपये के नोट है। जबकि हमें 500-500 रुपये के नोट चाहिए। युवकों को 500-500 रुपये के नोट देने के लिए जब उसने जेब से 11 हजार रुपये निकाले तो आरोपी छीनकर फरार हो गए थे।