फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash snatched by hitting a brick in the head of the transporter

ट्रांसपोर्टर के सिर में ईंट मारकर नकदी छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cash snatched by hitting a brick in the head of the transporter
हिसार। पीएलए एरिया में ट्रांसपोर्टर बोबुआ निवासी सोनू के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर हजारों रुपये की नकदी छीन ली। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के बयान पर सौरभ, छोटिया और दो अन्य के खिलाफ मारपीट और चोरी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से बोबुआ गांव निवासी सोनू ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गीताजंलि अस्पताल के पास किराये के मकान पर रहता हूं। बुधवार देर रात एक बजे पीएलए मार्केट स्थित एक होटल में गया था। वहां पर इंद्रा कॉलोनी निवासी सौरभ उसका दोस्त छोटिया और दो अन्य खड़े हुए थे। आपस में बातचीत करने लगे। इसी दौरान मेरा दोस्त जाजनवाला निवासी रोहित आ गया। कुछ देर बाद होटल से बाहर पार्किंग में आ गए। वहीं पर सौरभ आया और उसने कहा कि कैंप चौक तक छोड़ आ, मैंने उसके जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उसने मेरी गाड़ी की चाबी छीन और जेब से 9500 रुपये की नकदी निकाल ली। उसके दोस्तों ने सिर पर ईंट मार कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर होटल का मालिक मौके पर पहुंचे उसे देख कर हमलावर मौके से फरार हो गए। मुझे घायल हालत में नागरिक अस्पताल में लेकर आए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल सोनू के बयान पर सौरभ, छोटिया और दो अन्य पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed