फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash and mobile looted from auto mechanic by giving him lift

Hisar News: लिफ्ट देकर ऑटो मैकेनिक से नकदी-मोबाइल लूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cash and mobile looted from auto mechanic by giving him lift
हिसार। बरवाला-दौलतपुर रोड पर बाइक सवार 2 युवकों ने गांव दौलतपुर निवासी ऑटो मैकेनिक को लिफ्ट देकर मोबाइल व नकदी लूट ली।उकलाना पुलिस को दी शिकायत में ऑटो मैकेनिक सूरज ने बताया कि एक अप्रैल की शाम वह बरवाला से गांव दौलतपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान रात करीब 8:15 बजे प्लसर बाइक पर दो युवक आए। उसने युवकों से लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन

सूरज ने बताया कि गांव के नजदीक नहर के पास पहुंचे तो युवकों ने बाइक रुक दी। इसके बाद एक युवक ने उसकी जेब से 250 रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बस पास, एटीएम कार्ड और दूसरे युवक ने मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद युवक भाग निकले। सूरज ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह बाइक नंबर नहीं देख सका। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवकों के खिलाफ लूटपाट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed