{"_id":"66674c63b5059ab1f905f734","slug":"cash-and-jewellery-stolen-case-registered-hisar-news-c-21-hsr1005-399207-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खांडा खेड़ी में घर से लाखों रुपये के नकदी व जेवरात चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खांडा खेड़ी में घर से लाखों रुपये के नकदी व जेवरात चोरी, केस दर्ज
Tue, 11 Jun 2024 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
बास। गांव खांडा खेड़ी में एक मकान से लाखों रुपये के नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। नारनौंद पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में खांडा खेड़ी निवासी रवि कुमार ने कहा कि वह दिल्ली में काम करता है। उसके पिता बीएसएफ में नौकरी करते हैं। वह, उसकी माता और बहन दिल्ली गए हुए थे। 24 मई से दिल्ली में थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे उसके चाचा सतीश का फोन आया कि मकान का गेट खुला है और ताले टूटे हैं। उसने आकर देखा तो पाया कि सामान चोरी हुआ था।
रवि कुमार ने कहा कि सोमवार सुबह करीब 3:15 बजे उनके घर में किसी ने घर के ताले व अलमारी के ताले तोड़कर अलमारी में रखी सोने व चांदी के गहने चोरी हुए मिले, जिसमें सोने का 12 तोले का मंगलसूत्र, एक सोने का रानी हार, एक सोने की चेन पैंडल के साथ, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की नाथ, दो सोने के मांग टीके, दो जोड़ी सोने की बाली, एक सोने का ओम, एक सोने की पतरी, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, 15 चांदी के सिक्के, एक चांदी का नारियल, एक तागड़ी व गुच्छा, 6 जोड़ी बिछिया, 9 चांदी के घुंघरू, 15,000 रुपये की नकदी व अन्य जरूरी कागजात चोरी हुए मिले। रवि कुमार ने कहा कि उनका करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।