फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case will be registered against those who rescue animals from Municipal Corporation team, Municipal Commissioner ordered

Hisar News: नगर निगम की टीम से पशु छुड़वाने वालों पर दर्ज होगा मामला, निगमायुक्त ने दिया आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered against those who rescue animals from Municipal Corporation team, Municipal Commissioner ordered
हिसार। नगर निगम की पशु पकड़ने वाली टीम को गोली मारने की धमकी देने के मामले में अब निगम प्रशासन अपनी तरफ से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने को लेकर तैयार हो गया है। इस मामले में अतिरिक्त निगमायुक्त की तरफ से पुलिस को शिकायत दी जाएगी। इस बारे में निगमायुक्त ने टीम इंचार्ज को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं निगम प्रशासन ने टीम की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर भी सजगता दिखाई है।

बता दें कि वीरवार को निगम की पशु पकड़ने वाली टीम बड़वाली ढाणी के पास के क्षेत्र से पशु पकड़ रही थी। इसी बीच पशुपालक रोहित गौरसी व एक अन्य बिना नंबर की स्कूटी पर सवार होकर आए। उन्होंने निगम कर्मचारियों को तेजधार हथियार दिखाया और निगम कर्मचारियों के कब्जे से एक गाय को छुड़वाकर ले गए। यही नहीं आरोपियों ने कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी भी दी। इस मामले में निगमायुक्त ने निगम प्रशासन की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाए जाने से मना कर दिया था। नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार ने इसे लेकर निगम प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया हुआ है। अमर उजाला ने भी इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


---------------

सोमवार को पूरा होगा 72 घंटे का अल्टीमेटम

शनिवार को निगमायुक्त ने टीम को बुलाकर उनसे पूछा कि इस मामले में अभी तक एफआईआर क्यों नहीं करवाई गई तो टीम इंचार्ज ने कहा कि कुछ कर्मचारी शिकायत पर हस्ताक्षर करने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मामले में निगम की तरफ से शिकायत दी जाए। इस पर निगमायुक्त नीरज ने कहा कि अतिरिक्त निगमायुक्त पशु पकड़ने वाले अभियान के नोडल अधिकारी हैं तो उनकी तरफ से पुलिस को शिकायत दी जाएगी। साथ ही उन्होंने टीम से सुरक्षा के मुद्दे पर भी बातचीत की और पूछा कि उन्हें कितनी पुलिस सुरक्षा की जरूरत है, तो टीम ने कहा कि उन्हें ऐसे पुलिस कर्मचारियों की जरूरत है, जो मौके पर कार्रवाई में सक्षम हो। उधर कर्मचारी संघ का 72 घंटे का अल्टीमेटम सोमवार को पूरा हो जाएगा। इसके बाद पदाधिकारी बैठक कर आगामी फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed