फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   case registered, conducter, fake notes, case register, hisar

कंडक्टर भागीरथ पर 17 दिन बाद केस दर्ज

Tue, 23 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_हिसार
ब्यूरो_अमर उजाला_हिसार Updated Tue, 23 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
case registered, conducter, fake notes, case register, hisar
rupee - फोटो : Demo Pic
 करीब 4500 रुपये के नकली टिकटों के साथ पकडे़ गए परिचालक भागीरथ शर्मा तथा चालक दलबीर सिंह पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रोडवेज जीएम की शिकायत पर इन दोनों पर मारपीट, धोखाधड़ी, नकली टिकट का केस दर्ज किया गया है। सिंह के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 तथा 323 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के जीएम धनराज कुंडू की फ्लाइंग टीम ने 5 अगस्त को हिसार भादरा रूट पर चलने वाली बस की जांच की। इस बस में महासंघ से जुड़ी रोडवेज कर्मचारी यूनियन महासंघ के पूर्व प्रधान भागीरथ शर्मा परिचालक के तौर पर तैनात थे। फ्लाइंग टीम ने थैला मांगा तो परिचालक ने थैला देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


फ्लाइंग ने थैला लेकर जांच की तो उसमें 3300 रुपये की नकली टिकटें बरामद हुई। फ्लाइंग ने सभी सवारियों की टिकटों को जांचा तो उसमें 1200 रुपये की नकली टिकटें मिली। इन टिकटों पर रोडवेज की ओर से दिया जाने वाला सिक्योरटी नंबर नहीं था। भागीरथ शर्मा को कुछ समय पहले महाबीर बिश्नोई की टीम ने 1500 रुपये की टिकटों के गबन के आरोप में पकड़ा था। इससे पहले चंडीगढ़ की एक टीम ने भी टिकट के मामले में पकड़ा था। यूनियन के नेता भागीरथ शर्मा को निलंबित भी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम ने चंडीगढ़ भेज रखी है रिपोर्ट
फतेहाबाद जीएम धनराज कुंडू ने इस बारे में पूरी रिपोर्ट हिसार जीएम खूबीराम कौशल को सौंपी थी, जिसके बाद जीएम खूबीराम कौशल ने 6 अगस्त को परिचालक भागीरथ शर्मा को निलंबित कर दिया था। चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। जीएम ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट चंडीगढ़ मुख्यालय को भेज दी थी। चंडीगढ़ मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद उन्होंने 12 अगस्त को सदर थाना पुलिस को एफआईआर के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed